Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शराबबंदी वाले बिहार में खाकी की धौंस पर चौकीदार ने होटल में छलकाए जाम, मुजफ्फरपुर का Video Viral

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:24 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र में एक चौकीदार का होटल में शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जिससे बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों पर सवाल उठ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में चौकीदार का शराब पीते वीडियो वायरल।

    2. रामपुरहरि थाना क्षेत्र के होटल में छलकाए जाम।

    3. पुलिस महकमे में हड़कंप, जांच के आदेश दिए गए।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के दावों के बीच जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामपुरहरि थाना इलाके के एक होटल में खाकी वर्दी की धौंस पर शराब का जाम छलकाए जाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। 

    प्रसारित वीडियो में दिख रहा शख्स रामपुरहरि थाने का चहेता चौकीदार विजय कुमार बताया जा रहा है, जो अपने साथियों के साथ महफिल जमाए बैठा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि जागरण नहीं करता है।

    पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया

    प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि एक होटल के भीतर टेबल पर खाने-पीने की चीजें सजी हैं। प्लेट में मीट (चखना) परोसा गया है और चौकीदार के ठीक बगल में बैठा एक युवक ग्लास में शराब उड़ेल रहा है। 

    वीडियो सामने आने के बाद जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। रामपुरहरि थानाध्यक्ष का कहना है कि उनका चौकीदार शराब पी नहीं रहा था, बल्कि वह तो सिर्फ शराब पीने वालों के बगल में बैठा हुआ था।

    बड़े अधिकारियों का चहेता है चौकीदार 

    स्थानीय लोगों की मानें तो आरोपित चौकीदार विजय कुमार थाना के बड़े अधिकारियों का चहेता है। इसी रसूख के कारण इलाके में उसकी तूती बोलती है और वह बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ाता है। इधर, मामला तूल पकड़ते ही पुलिस के आला अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई है। 

    WhatsApp Image 2026-07-22 at 11.18.45 AM

    आरोपी चौकीदार

    पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रसारित वीडियो की बारीकी से तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आते ही दोषी के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने और सेवामुक्त करने की सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शराबबंदी वाले बिहार में स्कूल बना 'मयखाना'! हेडमास्टर के ऑफिस से शराब बरामद