Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर ड्राइवर को अगवा कर 56 क्विंटल लकड़ी लूटी, पुलिस ने सल्लहपुर से की बरामद

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 12:47 AM (GMT+05:30)

    बदमाशों ने देवरिया के भटनी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को अगवा कर 56 क्विंटल यूकेलिप्टस की लकड़ी लूट ली। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. भटनी में चालक को अगवा कर यूकेलिप्टस लकड़ी लूटी गई।

    2. बदमाशों ने 56 क्विंटल 60 किलो लकड़ी चुराई, मोबाइल भी छीना।

    3. पुलिस ने सल्लहपुर से लूटी गई लकड़ी बरामद की, आरोपी फरार।

    संवाद सूत्र, भटनी (देवरिया)। बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को शनिवार की रात अगवा कर 56 क्विंटल 60 किलोग्राम यूकेलिप्टस की लकड़ी लूट ली।

    आरोप है कि बदमाश चालक का मोबाइल फोन भी छीन ले गए। पुलिस ने सल्लहपुर से लूटी गई लकड़ी बरामद कर ली है, जबकि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

    मामले में रविवार रात थाने में तहरीर दी गई। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी विमल अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में देवरिया शहर के कृष्णानगर में रहते हैं तथा गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के माड़रखास गांव में प्लाई पटरा निर्माण की फैक्ट्री संचालित करते हैं।

    शनिवार रात विजयीपुर थाना क्षेत्र के सरोपाई गांव निवासी चालक रामसूरत यादव ट्रैक्टर-ट्राली पर मईल के बरठा चौराहा से 56 क्विंटल 60 किलोग्राम यूकेलिप्टस की लकड़ी लादकर फैक्ट्री जा रहा था।

    आरोप है कि सल्लहपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्राली रोक ली। इसके बाद चालक को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर इधर-उधर घुमाते रहे।

    इसी दौरान उनके अन्य साथियों ने ट्रॉली पर लदी पूरी लकड़ी उतारकर दूसरे स्थान पर पहुंचा दी। बाद में चालक को खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली सौंप दी गई। 

    यह भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, चाचा ने दर्ज कराई थी FIR

    घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने लूटी गई लकड़ी बरामद कर ली है और आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    -

    मनोज कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, भाटपाररानी