यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Muzaffarpur News: शादी का झांसा देकर युवती से 6 महीनों तक यौन शोषण करता रहा प्रेमी, गर्भवती होने पर छोड़ा
मुजफ्फरपुर से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां दिल्ली में नौकरी करने वाले इंजीनियर ने इंस्टाग्राम पर मिली युवती को प्रेम जाल में फंसाकर ...और पढ़ें

HighLights
- युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया यौन शोषण, गर्भवती होने के बाद छोड़ा
- शादी करने का दवाब बनाने पर जान से मारने की दी गई धमकी, नगर थाने में प्राथमिकी
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और गर्भपात होने के बाद मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में युवती ने नगर थाने में प्राथमिकी कराई है। इसमें दरभंगा बराउर कमलपुर के श्याम बाबु यादव समेत अन्य को नामजद करते हुए पांच अज्ञात को आरोपित किया है।
एक साल पहले हुई दोस्ती
नगर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस बारे में जानकारी देते हुए युवती ने कहा कि एक वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती आरोपित से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों का प्रेम-संबंध शुरू हुआ।
छह महीने तक किया यौन शोषण
आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली बुलाया। वह दिल्ली में एक इंटरनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। शादी का प्रलोभन देकर युवक ने छह महीने तक यौन संबंध बनाया। गर्भवती होने पर गर्भपात कराने को मजबूर किया। इश दौरान विरोध करने पर मारपीट की। इससे युवती की तबीयत बिगड़ गई।
युवक ने किया शादी से इनकार
इलाज के बाद फिर युवती ने आरोपित से शादी की बात की। इसके बाद आरोपित ने युवती के साथ अभद्र व्यवहार कर शादी से इनकार कर दिया। उसके पिता से आरोपित की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। युवती की मां और रिश्तेदारों द्वारा सामाजिक स्तर पर पंचायती कराने पर भी बात नहीं बनी। युवक ने धमकी दी कि जो करना है करो।
खबरें और भी
जान से मारने की धमकी
नौ मई की सुबह आरोपित के पिता बोलेरो से पांच अज्ञात बदमाशों को लेकर युवती के घर पहुंच गए। घर में घुसकर युवती की मां को धमकी दी कि मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
उसके संबंधियों से शिकायत की तो हत्या कर लाश गायब करवा देंगे। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान है, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस में की।
ये भी पढ़ें