Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में नाला खुदाई के दौरान फटी PNG पाइपलाइन, स्कूल में फैली गैस से 7 छात्राएं बेहोश

    By Sanjiv KumarEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Fri, 17 Jul 2026 01:13 PM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरपुर के मुशहरी में नाला खुदाई के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन फटने से गैस का रिसाव हुआ, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। गैस स्कूल तक फैल गई, जिससे सात ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुशहरी में नाला खुदाई के दौरान पीएनजी पाइपलाइन फटी।

    2. गैस रिसाव से स्कूल में फैली, सात छात्राएं बेहोश।

    3. बेहोश छात्राओं को अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर।

    मो. इमरान, मुशहरी(मुजफ्फरपुर)। मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ हाट के नजदीक शुक्रवार को करीब 11.30 बजे नाला खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन की टक्कर से पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया।

    पाइपलाइन फटने के बाद तेज गति से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव का असर पाइपलाइन से सटे हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल तक पहुंच गया, जहां कक्षाओं में गैस फैलने लगी।

    हाई स्कूल की सात छात्राएं बेहोश 

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षकों ने तत्काल छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए स्कूल की छुट्टी कर दी। हालांकि गैस की चपेट में आने से हाई स्कूल की सात छात्राएं बेहोश हो गईं। सभी छात्राओं को आनन-फानन में इलाज के लिए मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

    WhatsApp Image 2026-07-17 at 1.04.19 PM

    चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि छात्राओं की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

    गैस के प्रभाव से छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

    स्कूल के शिक्षक हाशिम बरकतुल्लाह ने बताया कि सड़क किनारे जेसीबी से नाला खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मशीन की टक्कर से गैस पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होते ही गैस तेजी से निकलने लगी और स्कूल के कक्षों में प्रवेश कर गई।

    WhatsApp Image 2026-07-17 at 1.04.19 PM (1) 

    गैस के प्रभाव से छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई है। वे बेहोश हो गईं हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव रोकने के प्रयास में जुट गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ‘उगते सूरज’ के रंग में चमकेंगे मुजफ्फरपुर के 17 माडल स्कूल, नीट-जेईई की तैयारी से बदलेगी तस्वीर