Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nayab Singh Saini: हरियाणा के नए सीएम का बिहार से है खास कनेक्शन, 28 साल पहले मुजफ्फरपुर से जुड़ा है इतिहास

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 10:20 AM (IST)

    हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। इस बीच यह जानकारी मिली है कि नए सीएम का बिहार से गहरा नाता है। वर्ष 2014 के ...और पढ़ें

    हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी।
    हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी।

    HighLights

    1. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से स्नातक की डिग्री ली
    2. नायब सिंह सैनी का बिहार के मुजफ्फरपुर से भी जुड़ाव

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Haryana Politics हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) का बिहार के मुजफ्फरपुर से भी जुड़ाव रहा है। उन्होंने बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से स्नातक की डिग्री ली है। वर्ष 1996 में उन्होंने यहां से स्नातक की डिग्री ली।

    वर्ष 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में नारायणगढ़ सीट से दाखिल नामांकन के शपथ पत्र में इसका जिक्र किया गया है। इसके 14 साल के बाद वर्ष 2010 में उन्होंने चौधरी चरण सिंह, विश्वविद्यालय मेरठ से एलएलबी की डिग्री ली।

    नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर गांव व हलके में जश्न

    नायब सिंह सैनी के हरियाणा का मुख्यमंत्री (Haryana CM Bihar Connection) बनने पर नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। लड्डू बांटें व पटाखे फोड़ कर और ढोल नगाड़े बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

    इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी के विधायक दल का नेता चुने जाने पर नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ख़ुशी की लहर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों द्वारा पटाखे फोड़कर, ढोल बजाकर व लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया गया।

    खबरें और भी

    साधारण कार्यकर्ता देश का पीएम और प्रदेश का सीएम बन सकता है- कार्यकर्ता

    नायब सैनी के गांव मिर्जापुर माजरा और नारायणगढ़ में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व आमजन ने का दिनभर मेला लगा रहा। कार्यकर्ताओं व आमजन का कहना है की भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता देश का पीएम और प्रदेश का सीएम बन सकता है।

    नायब सैनी ने पार्टी के प्रति समर्पित भावना से काम करते हुए विधायक, राज्यमंत्री, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद और प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं।

    यह भी पढ़ें-

    Pappu Yadav: पप्पू यादव चुनाव से पहले जाएंगे जेल? कोर्ट से मिला एक और झटका, 33 साल पुराने मामले में आया नया मोड़

    Varanasi to Ranchi Train: होली पर बनारस से लौटना है रांची तो इन ट्रेनों में कर सकते हैं बुकिंग, वंदे भारत का भी है ऑप्‍शन