Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार से दिल्ली और झारखंड जाने वाले रेल यात्रियों को राहत, 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:36 AM (IST)

    रेलवे ने बिहार, दिल्ली और झारखंड के यात्रियों की सुविधा व सावन मेले के लिए 10 जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि अगस्त और सितंबर 2026 तक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 10 जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ी।

    2. अगस्त और सितंबर 2026 तक चलेंगी ये ट्रेनें।

    3. बिहार, दिल्ली, झारखंड के यात्रियों को मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Special Trains Extended: बिहार, दिल्ली और झारखंड के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

    यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और आगामी सावन मेले को ध्यान में रखते हुए 10 जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष (समर स्पेशल) ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है। अब ये ट्रेनें अगस्त और सितंबर 2026 तक नियमित रूप से चलती रहेंगी।

    इन प्रमुख रूटों पर राहत

    रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार बरौनी-नई दिल्ली, दरभंगा-नई दिल्ली, पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल, सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल तथा धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। इससे उत्तर बिहार और झारखंड से दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक एवं लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

    ट्रेनों का नया शेड्यूल

    विस्तारित अवधि के तहत ट्रेन संख्या 02563/02564 बरौनी-नई दिल्ली दैनिक स्पेशल तथा ट्रेन संख्या 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली दैनिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन क्रमशः 31 अगस्त और 1 सितंबर तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार, सहरसा-आनंद विहार और धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेनों के भी अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

    समय और मार्ग पूर्ववत रहेंगे

    रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विस्तारित अवधि के दौरान इन सभी ट्रेनों के समय, ठहराव (स्टॉपेज) और रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी व्यवस्थाएं और कोच कंपोजिशन पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही रहेंगी। त्योहारी सीजन से ठीक पहले लिए गए इस फैसले से ट्रेनों में भीड़ नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी।

    खबरें और भी