Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ियों को बड़ी सौगात, रक्सौल से देवघर स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बरौनी से गुजरेगी

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:52 PM (IST)

    Shravani Mela Special Train: पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के लिए रक्सौल से देवघर के बीच एक विशेष ट्रेन (05545/05546) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 31 ...और पढ़ें

    यह ट्रेन हर शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को रात में खुलेगी। फाइल फोटो

    यह ट्रेन हर शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को रात में खुलेगी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की घोषणा।

    2. 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक चलेगी।

    3. उत्तर बिहार, झारखंड के कांवरियों को मिलेगी सुविधा।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेले में देवघर (बाबा धाम) जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

    रक्सौल से देवघर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (05545/05546) चलाने की घोषणा की गई है, जो 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक कुल 14 फेरे लगाएगी।

    यह रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल

    ट्रेन संख्या 05545 रक्सौल से हर शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को रात 12:30 बजे खुलेगी और शाम 5:05 बजे देवघर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 05546 देवघर से हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम 6:05 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

    इन प्रमुख शहरों से गुजरेगी

    यह ट्रेन रक्सौल से खुलकर सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, जमालपुर, भागलपुर और बांका होते हुए देवघर पहुंचेगी। इस रूट से गुजरने के कारण उत्तर बिहार और झारखंड के कांवरियों को आवागमन में सीधी और सुगम सुविधा मिलेगी।

    कुल 18 कोच होंगे शामिल

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इसमें 10 स्लीपर (शयनयान), 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे, जिससे बड़ी संख्या में यात्री सफर कर सकेंगे।

    कई स्टेशनों-हाल्टों पर ठहराव

    कांवरियों की सुविधा के लिए ट्रेन का ठहराव दर्जनों छोटे-बड़े स्टेशनों और हाल्टों पर दिया गया है। इसमें छौड़ादानो, घोड़ासहन, बैरगनिया, रीगा, डुमरा, रुन्नीसैदपुर, ढोली, पूसा, कर्पूरी ग्राम, दलसिंहसराय, बछवारा, किऊल और सुल्तानगंज जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

    खबरें और भी