नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड पर 5 अगस्त को 7 घंटे का पावर ब्लॉक, अवध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित
Awadh Express Schedule: पूर्व मध्य रेलवे के नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड पर 5 अगस्त को पुल निर्माण के कारण 7 घंटे का पावर ब्लॉक रहेगा। इससे अवध एक्सप्रेस ...और पढ़ें

पुल निर्माण और तकनीकी कार्यों के चलते रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Narkatiaganj Paniyhwa Rail Block: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड पर पुल निर्माण और तकनीकी कार्यों के चलते रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।
सात घंटे का ब्लॉक
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार ब्रिज संख्या-322 पर कटिंग और कनेक्शन कार्य के लिए 5 अगस्त को 7 घंटे का ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
ब्लॉक की अवधि के दौरान इस मार्ग से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के समय और परिचालन में आवश्यक बदलाव किया गया है।
देरी से चलेगी अवध एक्सप्रेस
19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस (अवध एक्सप्रेस) 29 जुलाई को अपने निर्धारित समय से 60 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा 19726 दरभंगा-किशनगंज एक्सप्रेस और 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को रक्सौल से नरकटियागंज के बीच 45-45 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए स्टेशन रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का वर्तमान समय अवश्य जांच लें।
दोहरीकरण का अंतिम चरण
वर्तमान में इस रेलखंड पर पटरियों के दोहरीकरण, विद्युतीकरण और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम को स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है।
रफ्तार में होगा सुधार
डबल लाइन का काम पूरा होने से सिंगल लाइन के कारण होने वाली लेटलतीफी समाप्त होगी और ट्रेनों की रफ्तार बढ़कर 110 से 130 किमी प्रति घंटा हो सकेगी।
दिल्ली-यूपी से सीधी कनेक्टिविटी
यह मार्ग मुजफ्फरपुर, बेतिया और रक्सौल को गोरखपुर, लखनऊ व दिल्ली से जोड़ता है। लाइन डबल होने से नई प्रीमियम ट्रेनें चलाने का रास्ता साफ होगा।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा
रक्सौल के रास्ते नेपाल से होने वाले व्यापार और मालगाड़ियों के सुगम आवागमन में इस रूट के दोहरीकरण से काफी सहूलियत मिलेगी।
इसी खंड पर स्थित वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जाने वाले पर्यटकों की आवाजाही सुलभ होगी, जिससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।