Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान युद्ध का असर: खाड़ी देशों में फंसे मुजफ्फरपुर के लोग, ईद पर घर लौटना हुआ मुश्किल

    By Prem Shankar Mishra Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 01 Mar 2026 12:49 PM (IST)

    Iran Israel Conflict: ईरान की जवाबी कार्रवाई से खाड़ी देशों में तनाव चरम पर है। मुजफ्फरपुर के कई लोग वहां फंसे हैं, जिनके परिवार चिंतित हैं। मिसाइल हम ...और पढ़ें

    Muzaffarpur Migrant Workers: यह तस्वीर एआई टूल चैटजीपीटी की मदद से तैयार की गई है।

    Muzaffarpur Migrant Workers: यह तस्वीर एआई टूल चैटजीपीटी की मदद से तैयार की गई है।  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Gulf Countries Crisis: अमेरिका–इसराइल के हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर है। कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन समेत कई देशों में मिसाइल हमलों की खबरों के बीच वहां काम कर रहे मुजफ्फरपुर के दर्जनों लोगों के स्वजन गहरी चिंता में हैं। उड़ानें प्रभावित होने से ईद पर घर लौटने की उम्मीद भी धुंधली पड़ गई है।

    महाराजी पोखर, मेहंदी हसन चौक, चंदवारा, सादपुरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के कई युवक दुबई, अबूधाबी और अन्य खाड़ी देशों में कार्यरत हैं। दुबई में बुर्ज खलीफा के पास विस्फोट की सूचना के बाद महाराजी पोखर निवासी मोहम्मद अदनान के परिवार की बेचैनी बढ़ गई।

    देर रात हुई बातचीत में अदनान ने बताया कि हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। रुक-रुक कर धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। एहतियातन पानी और खाद्य सामग्री का भंडारण किया गया है तथा कई जगहों पर ड्यूटी ‘वर्क फ्रॉम होम’ कर दी गई है।

    दुबई में हाउसकीपिंग का काम करने वाले मो. शमशेर ने बताया कि हमलों के बाद अफरातफरी की स्थिति है। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

    वहीं अबूधाबी में रह रही ऋचा मिश्रा ने बताया कि तेज धमाकों की आवाज लगातार सुनाई दे रही है। मॉल और बाजारों में अचानक खरीदारी बढ़ गई, जिससे पानी की किल्लत होने लगी है।

    ईरान में भी युद्ध जैसे हालात के बीच मुजफ्फरपुर के कई लोग फंसे हुए हैं। इंटरनेट और वीडियो कॉल ही परिजनों के लिए संपर्क का एकमात्र सहारा है। परिवार के सदस्य टीवी और इंटरनेट के माध्यम से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

    खबरें और भी

    वहां मौजूद लोगों के अनुसार, आसमान में लाल रोशनी के गोले और मिसाइल हमलों के बाद उठता धुआं देखा जा रहा है। हालांकि अब तक जिले के किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दहशत का माहौल कायम है।

    स्वजन केंद्र और राज्य सरकार से अपील कर रहे हैं कि खाड़ी देशों और ईरान में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं। प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है। इस बीच परिवार अपने अपनों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।