Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार पुलिस परीक्षा के लिए खास इंतजाम, पाटलिपुत्र के लिए दोपहर एक बजे रवाना होंगी चार स्पेशल ट्रेनें

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 12:45 PM (IST)

    Muzaffarpur To Patliputra Train: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की परीक्षा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने चार विशेष जनरल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें मुजफ्फरपु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बिहार पुलिस परीक्षा के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई गईं।

    2. मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर, बेतिया से पाटलिपुत्र के लिए।

    3. दोपहर 1 बजे से अनारक्षित ट्रेनें, यात्रियों की सुविधा हेतु।

    डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Exam Special Trains: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से आयोजित गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद की परीक्षा के लिए रेलवे ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।

    आज, 10 जून 2026 को होने वाली इस परीक्षा में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने चार विशेष जनरल ट्रेनें पटरी पर उतारी हैं। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम (DRM) के हवाले से इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का आधिकारिक और विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

    यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि अकेले मुजफ्फरपुर जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर करीब 14 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं, जिससे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

    Untitled

     

    दोपहर एक बजे से खुलेगी विशेष ट्रेनें

    डीआरएम कार्यालय से जारी समय-सारणी के अनुसार, छात्रों की वापसी के सफर को आसान बनाने के लिए ये चारों ट्रेनें दोपहर के समय रवाना की जाएंगी। इनका शेड्यूल इस प्रकार है:

    • मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र: यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन दोपहर 13:15 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलेगी और हाजीपुर के रास्ते पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

    • मधुबनी से पाटलिपुत्र: मधुबनी से यह ट्रेन दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करेगी जो समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र जाएगी।

    • समस्तीपुर से पाटलिपुत्र: समस्तीपुर जंक्शन से दोपहर 13:00 बजे खुलकर यह ट्रेन मुजफ्फरपुर-हाजीपुर के रास्ते पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

    • बेतिया से पाटलिपुत्र: बेतिया स्टेशन से भी दोपहर 13:00 बजे परीक्षा स्पेशल ट्रेन रवाना होगी जो बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर रूट से होकर जाएगी।

    पूरी तरह अनारक्षित हैं सभी डिब्बे

    रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही ये सभी चारों ट्रेनें पूरी तरह से अनारक्षित (Unreserved) होंगी। ट्रेनों में जनरल के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में स्लीपर डिब्बे भी जोड़े गए हैं ताकि लंबी दूरी के छात्रों को बैठने या लेटने में कोई परेशानी न हो।

    रेल अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश

    समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ने मंडल के सभी स्टेशन मास्टरों और परिचालन अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। ट्रेनों को तय समय पर चलाने और स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने को कहा गया है ताकि परीक्षा देकर लौट रहे युवाओं को किसी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।