Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर-हावड़ा रूट पर सितंबर में 67 ट्रेनें रहेंगी रद, 384 का बदलेगा मार्ग

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:05 PM (IST)

    Indian Railways Train Diverted List: मोकामा के पास राजेंद्र पुल के समानांतर नए डबल लाइन रेल पुल को जोड़ने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बेगूसराय मे ...और पढ़ें

    उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रेल यातायात बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेगा। फाइल फोटो

    उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रेल यातायात बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेगा। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Indian Railways Train Diverted List: मोकामा के पास गंगा नदी पर स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल के समानांतर बने नए डबल लाइन रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम शुरू होने जा रहा है।

    रेलवे प्रशासन ने बेगूसराय क्षेत्र में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नॉन-इंटर लॉकिंग (NI) कार्य करने का निर्णय लिया है। इस वजह से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रेल यातायात बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेगा।

    384 ट्रेनों का बदला रूट

    पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि एनआई कार्य के कारण 384 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा 56 ट्रेनों का आंशिक समापन और 67 ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ किया जाएगा।

    इस दौरान 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में कुल 67 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जिनमें सर्वाधिक 36 ट्रेनें तीन अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।

    नए पुल से बढ़ेगी रफ्तार

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 1959 में बने मौजूदा 1.9 किलोमीटर लंबे राजेंद्र रेल-सह-सड़क पुल पर सिंगल लाइन होने से ट्रेनों के परिचालन में काफी समय लगता था। रेल यातायात को सुगम बनाने के लिए वर्ष 2015-16 में 1491.47 करोड़ रुपये की लागत से नए डबल लाइन रेल पुल को मंजूरी दी गई थी। अब निर्माण पूरा होने के बाद एनआई कार्य संपन्न होते ही ट्रेनों का परिचालन इस नए पुल से शुरू कर दिया जाएगा।

    20 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक मुजफ्फरपुर जंक्शन से गुजरने वाली रद ट्रेनें

    ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम / रूट
    13155 / 13156 कोलकाता – सीतामढ़ी – कोलकाता एक्सप्रेस
    13157 / 13158 कोलकाता – मुजफ्फरपुर – कोलकाता एक्सप्रेस
    13165 कोलकाता – सीतामढ़ी एक्सप्रेस
    13419 / 13420 भागलपुर – मुजफ्फरपुर – भागलपुर एक्सप्रेस
    13507 / 13508 आसनसोल – गोरखपुर – आसनसोल एक्सप्रेस
    14003 / 14004 मालदा टाउन – नई दिल्ली – मालदा टाउन एक्सप्रेस
    15271 / 15272 हावड़ा – मुजफ्फरपुर – हावड़ा एक्सप्रेस
    18105 / 18106 राउरकेला – जयनगर – राउरकेला एक्सप्रेस
    18419 / 18420 पुरी – जयनगर – पुरी एक्सप्रेस
    18629 / 18630 रांची – गोरखपुर – रांची एक्सप्रेस
    02023 / 02024 हावड़ा – पटना वंदे भारत स्पेशल (मुजफ्फरपुर मार्ग)
    09033 / 09034 उधना – मालदा टाउन – उधना स्पेशल

    सबसे अधिक प्रभावित ट्रेनें

    ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम / रूट स्थिति
    13419 / 13420 भागलपुर – मुजफ्फरपुर – भागलपुर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तिथियों पर रद
    15527 / 15528 जयनगर – पटना एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर होकर) 20 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तिथियों पर रद