Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड: CBI ने कोर्ट में पेश किया गवाह, लड्डन मियां को लेकर कोर्ट में कही ये बात

    By Arun Kumar JhaEdited By: Prateek Jain
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 01:34 AM (GMT+05:30)

    Journalist Rajdev Ranjan Murder Case सिवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में सीबीआई की ओर से अपने स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रसाद को गव ...और पढ़ें

    पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड: CBI ने कोर्ट में पेश किया गवाह, लड्डन मियां को लेकर कोर्ट में कही ये बात
    पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड: CBI ने कोर्ट में पेश किया गवाह, लड्डन मियां को लेकर कोर्ट में कही ये बात

    HighLights

    1. सीबीआई के इंस्पेक्टर ने कोर्ट को दी जानकारी
    2. सीबीआई की ओर से पेश विशेष कोर्ट में पेश किया गया गवाह
    3. 13 मई 2016 को सिवान में पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मार कर दी गई थी हत्या

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर: सिवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में सीबीआई की ओर से अपने स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रसाद को गवाही के लिए विशेष कोर्ट (एमपी /एमएलए मामले) में पेश किया।

    उन्होंने कोर्ट के समक्ष कहा कि जेल में बंद आरोपित अजहरूद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग व नार्को एनालिसिस के लिए सहमति लेने गए थे। लड्डन मियां ने इस जांच से इनकार कर दिया। इस संबंध में उन्होंने कार्यालय को रिपोर्ट सौंपी थी।

    कोर्ट के समक्ष रिपोर्ट व उस पर बनाए गए अपने हस्ताक्षर की पहचान की। उन्होंने कोर्ट में कहा कि मामले की जांच के दौरान कुछ गवाहों का बयान दर्ज किया।

    इसके अलावा एयरसेल के दिल्ली कार्यालय के नोडल आफिसर शिशिल मलहोत्रा, सिवान के जीरादेई थाना के कॉन्‍स्टेबल अनिल कुमार व प्रेम शंकर सोनी से कुछ दस्तावेज प्राप्त कर जब्त किए। इसकी जब्ती सूची भी उसने ही बनाई। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शरद सिन्हा ने उनका प्रतिपरीक्षण कराया।

    राजदेव रंजन की गोली मार कर दी थी हत्या

    13 मई 2016 की शाम सिवान रेलवे स्टेशन के निकट पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच शुरू में पुलिस ने की। बाद में इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई।

    सीबीआई ने पूर्व सांसद शहाबुद्दीन सहित आठ अरोपितों के विरुद्ध विशेष कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें से एक आरोपित को विशेष कोर्ट ने किशोर घोषित कर दिया।

    वहीं, तिहाड़ जेल में बंद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत कोराना संक्रमण के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें - Sanjay Singh : संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली से बिहार तक सियासी उबाल, विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरा

    यह भी पढ़ें- '..मेरी मूंछ भी नहीं थी', तेजस्वी यादव ED की कार्रवाई से भड़के, AAP MP संजय सिंह की गिरफ्तारी के बहाने कसा तंज