मुजफ्फरपुर के बोरवारा और जीरोमाइल में उत्पाद विभाग का डबल एक्शन, भारी मात्रा में शराब-बियर जब्त
मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने बोरवारा, करजा और अहियापुर के जीरोमाइल में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब और बियर जब्त की। इस दौरान दो धंधेबाजों को गि ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर में जब्त शराब-बियर के साथ उत्पाद विभाग की टीम।
HighLights
उत्पाद विभाग ने मुजफ्फरपुर में शराब और बियर की बड़ी खेप पकड़ी।
करजा में टेंट गोदाम से, अहियापुर में ऑटो से शराब जब्त।
दो धंधेबाज गिरफ्तार, पंजाब-चंडीगढ़ निर्मित शराब बरामद।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । उत्पाद विभाग की टीम ने करजा थाना क्षेत्र के बोरवारा और अहियापुर के जीरोमाइल में छापेमारी कर भारी मात्रा में बियर और अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की। इस दौरान दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया।
उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि करजा में टेंट गोदाम की आड़ में शराब का धंधा किया जा रहा है। इसी आधार पर उन्होंने सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी, एएसआइ दिलीप कुमार पासवान के साथ छापेमारी की।
वहां पर खाली जमीन पर चहारदीवारी किया पाया गया। इसमें एक गेट लगा था। इसे खोलकर जब अंदर तलाशी ली गई तो पालिथीन से ढ़ंका हुआ भारी मात्रा में बियर और अंग्रेजी शराब स्टाक किया हुआ मिला।
उन्होंने कहा कि छानबीन में पंकज कुमार का नाम सामने आया। वह टेंट गोदाम की आड़ में शराब का भी धंधा करता है। उन्होंने कहा कि जब्त शराब और बियर पंजाब और चंडीगढ़ निर्मित है। यह करीब 70 कार्टन है। छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश में टीम छापेमारी कर रही है।
आटो से बियर की खेप ले जाते पकड़ाए दो धंधेबाज
उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि जीरोमाइल से सीतामढ़ी जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित एक होटल के समीप से भारी मात्रा में बियर के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया।
खबरें और भी
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हथौड़ी डकरामा के सूरज कुमार और रामपुर हरी के आटो चालक अभिषेक कुमार के रूप में हुई। तलाशी लेने पर इनके पास से चार ट्राली बैग में करीब सौ लीटर बियर जब्त की गई।
पूछताछ में पता लगा कि शादी समारोह में खपाने के लिए दूसरे प्रदेश से बियर मंगाई गई थी। आरोपित सूरज एडवांस में आर्डर लेकर शराब और बियर मंगाता है। उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में उत्पाद विभाग जुटी है।
- मुजफ्फरपुर में अहियापुर और करजा से भारी मात्रा में बियर और शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार
- उत्पाद विभाग की टीम ने की कार्रवाई, करजा में टेंट गोदाम की आड़ में चल रहा था धंधा
- अहियापुर में आटो पर लोड कर बियर की आपूर्ति करने जा रहे धंधेबाजों को भी दबोचा