मुजफ्फरपुर में घर से 300 मीटर दूर मिली अचेत नाबालिग, दुष्कर्म की आशंका; SKMCH में इलाज जारी
मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी घर से 300 मीटर दूर अचेत अवस्था में मिली, जिसे इलाज के लिए SKMCH भेजा गया है। ...और पढ़ें

घर से 300 मीटर दूर मिली अचेत नाबालिग ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )
HighLights
नाबालिग किशोरी घर से 300 मीटर दूर अचेत अवस्था में मिली।
स्थानीय लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई।
पुलिस ने जांच शुरू की, SKMCH में इलाज जारी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। हथौड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के घर से 300 मीटर की दूरी पर अचेतावस्था में मिली। अचेतावस्था में किशोरी को देख आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्वजन की मदद से किशोरी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा। यहां चिकित्सक भर्ती करके इलाज शुरू किया है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
स्थानीय लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना जताई है। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल जांच करने को कहा है। ताकि स्पष्ट पता चल सके कि दुष्कर्म की घटना हुई है या नहीं।
इधर, पुलिस ने मामले को लेकर बदमाशों का पता लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाया जा रहा है। दोषियों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है।