Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोतिहारी के ग्रामीण कार्य विभाग कर्मी की मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में मौत, पत्नी से मिलने जा रहे थे समस्तीपुर

    By Jay Prakash sahniEdited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:01 PM (GMT+05:30)

    मोतिहारी के ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत चंदन कुमार झा की मुजफ्फरपुर के दिघरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी पत्नी से मिलने मोतिहारी से समस् ...और पढ़ें

    शनिवार सुबह बाइक से मोतिहारी से समस्तीपुर जाने के क्रम में हुआ हादसा। फोटो: जागरण

    शनिवार सुबह बाइक से मोतिहारी से समस्तीपुर जाने के क्रम में हुआ हादसा। फोटो: जागरण

    जयप्रकाश सहनी, मनियारी (मुजफ्फरपुर)। Motihari Worker Death: मोतिहारी के ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत कर्मी चंदन कुमार झा की शनिवार सुबह मुजफ्फरपुर के दिघरा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।

    वह बाइक से मोतिहारी से समस्तीपुर जा रहे थे। बताया गया कि उन्हें अपनी पत्नी से मिलने जाना था, जो समस्तीपुर में सरकारी पद पर कार्यरत हैं।

    कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के दिघरा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चंदन कुमार झा को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कच्ची पक्की ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

    पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मधुबनी जिले के आदर्श नगर (गोशाला रोड) निवासी गौरी कांत झा के पुत्र चंदन कुमार झा के रूप में हुई है।

    पुलिस और स्वजन से मिली जानकारी के अनुसार वह मोतिहारी के ग्रामीण कार्य विभाग के ढाका डिवीजन में कार्यरत थे। शनिवार सुबह वह बाइक से मोतिहारी से समस्तीपुर के लिए निकले थे।

    घटना के बाद कच्ची पक्की ओपी पुलिस ने मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान की। पुलिस ने परिजनों के साथ ग्रामीण कार्य विभाग में उनके सहकर्मियों को भी हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही विभाग में उनके साथ कार्यरत सहकर्मी और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद चंदन कुमार झा की पत्नी भी समस्तीपुर से घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।