मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने दारोगा और BMP जवान को रौंदा, मौके पर ही मौत
मोतीपुर थाना के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बीएमपी जवान और दारोगा को कुचल दिया, जिसमें जवान की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1786209420527_m.webp)
मौके पर जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)
HighLights
मोतीपुर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बीएमपी जवान को कुचला।
जवान की मौके पर मौत, दारोगा और होटल संचालक घायल।
पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लिया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, मोतीपुर। मोतीपुर थाना के समीप शनिवार की रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने थाना में पदाथापित एक बी एम पी जवान और दारोगा को कुचल दिया।
कुचलने के बाद अनियंत्रित गाड़ी थाना के गेट के बाहर स्थित बिनोद कुमार के होटल में घुस गई और होटल संचालक को कुचलते हुए बाउंड्री के बगल स्थित गढ्ढे में पलट गई।
पुलिस ने जख्मी दारोगा और होटल संचालक को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद जख्मी दोनों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
मृतक बीएमपी जवान पूर्णिया का एहने वाला भार्गव भूषण था। वहीं, जख्मी दारोगा सिवान जिला के रतवारा का रहने वाला है। हिरासत में लिया गया स्कॉर्पियो चालक समस्तीपुर का रहने वाला वाला रवि कुमार बताया जा है।
पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची डीएसपी पश्चिमी 1 सुचित्रा कुमारी ने जांच की। पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए चालक को अपने साथ ले गई।
बताया जा रहा है कि बीएमपी जवान और दारोगा सब्जी खरीदने के लिए देर शाम थाना से निकलकर मोतीपुर बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे दोनों थाना के गेट से निकलकर बाहर निकले की मोतिहारी की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचल दिया।
बीएमपी जवान की मौत
इससे बीएमपी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दारोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कुचलने के बाद स्कॉर्पियो थाना गेट के समीप स्थित विनोद कुमार के होटल में घुसी और होटल को तोड़ते हुए होटल संचालक पुरानी बाजार निवासी विनोद कुमार को जख्मी करते हुए सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई।
इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इससे उक्त मार्ग पर थोड़ी देर के लिए गाड़ियों का का परिचालन बाधित रहा। इस घटना को लेकर डीएसपी पश्चिमी 1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि स्कॉर्पियो बी आर 06 ई एल 2759 के चालक को हिरासत में लिया गया है।
एक बीएमपी जवान की मौत हुई है। वहीं, एक दारोगा और होटल संचालक जख्मी है। दोनों का इलाज चल रहा है। इसके बाद के आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।
यह भी पढ़ें- पटना में ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार मां और दो बेटों की मौत, पति-बेटी की हालत गंभीर