Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹33000 हर महीने मिलेंगे, बिहार में युवाओं के लिए MRF में इंटर्नशिप करने का मौका

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 04:46 PM (IST)

    Bihar Employment News: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत युवाओं को MRF में इंटर्नशिप का अवसर मिल रहा है। इस योजना में 33,000 रुपये तक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Bihar Skill Development: बिहार सरकार का युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग (बिहार कौशल विकास मिशन) राज्य के युवाओं के लिए 'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना' के तहत एक शानदार अवसर लेकर आया है।

    "सीखो भी, कमाओ भी" की तर्ज पर शुरू की गई इस योजना के तहत देश की प्रतिष्ठित टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) में युवाओं को इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इसकी जानकारी एक्स पोस्ट में दी गई है। 

    33 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड

    इस योजना के तहत युवाओं को कार्य सीखने के साथ-साथ हर महीने 33,000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें डिप्लामा धारकों को कुल 31,010 रुपये, स्नातक (डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएट) पास युवाओं को 32,010 रुपये और बी.ई./बी.टेक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 33,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। स्टाइपेंड की यह राशि कंपनी और बिहार सरकार (DBT द्वारा) मिलकर प्रदान करेगी।

    चेन्नई में मिलेगी जॉब

    एमआरएफ कंपनी में चयनित युवाओं की इंटर्नशिप अवधि अधिकतम 12 महीने (1 वर्ष) की होगी। प्रशिक्षण का कार्यस्थल एमआरएफ तिरुवोट्टियूर प्लांट, चेन्नई (तमिलनाडु) रहेगा।

    इस अवधि में युवाओं को विश्वस्तरीय औद्योगिक माहौल में काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिलेगी।

    MRF Internship 1

    योग्यता एवं आयु सीमा

    आवेदन के लिए आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्यता के मानदंड में B.A., B.Com., B.Sc., BBA, B.Lit एवं अन्य समकक्ष डिग्रीधारक, किसी भी ट्रेड में डिप्लोमा धारक तथा B.E. / B.Tech पास युवा शामिल हो सकते हैं।

    जरूरी दस्तावेजों की सूची

    ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास रिज्यूम/बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी, 3 पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता विवरण और आधार कार्ड होना अनिवार्य है। ये दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत करने होंगे।

    खबरें और भी

    31 अगस्त अंतिम तिथि

    इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए 31 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल https://cmpratigya.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा पोस्ट में दिए गए QR कोड को स्कैन करके भी सीधे आवेदन किया जा सकता है।

    भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि एमआरएफ लिमिटेड एवं इसकी समूह कंपनियां पूर्णतः मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया का पालन करती हैं, जो पूरी तरह से नि:शुल्क है। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचें और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9952977176, 7092633671 या टोल-फ्री नंबर 1800-296-5656 पर संपर्क कर सकते हैं।