Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pink Bus Service: मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भी चलेगी पिंक बस, रूट निर्धारित और परमिट की प्रक्रिया शुरू

    Updated: Tue, 20 May 2025 02:15 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा जल्द शुरू होगी। 22 सीटों वाली इन बसों में सुरक्षा के लिए जीपीएस ट्रैकिंग पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे लगाए ग ...और पढ़ें

    मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भी चलेगी पिंक बस, रूट निर्धारित और परमिट की प्रक्रिया शुरू
    मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भी चलेगी पिंक बस, रूट निर्धारित और परमिट की प्रक्रिया शुरू

    जागरण टीम, मुजफ्फरपुर/भागलपुर। महिलाओं के लिए जिले में शुरू होने वाली पिंक बस के रूट तय कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बिहार राज्य पथ परिहन निगम ने परमिट की प्रकिया शुरू कर दी है। शीघ्र ही किराया भी तय कर दिया जाएगा। पिंक बस में महिलाओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर कई इंतजाम किए गए हैं।

    22 सीट वाली इस बस में हर सीट पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम एवं पैनिक बटन होगा। महिलाएं इमरजेंसी में इसका उपयोग कर कर स्वयं को परेशानी से बचा सकती हैं। इसके साथ ही बस में सीसीटीवी कैमरे भी होंगे। आकस्मिक स्थिति में मेडिकल सुविधा के लिए बस में फर्स्ट एड बॉक्स भी होगा।

    हर सीट के पास मोबाइल चार्जिंग की सुविधा होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने कहा कि पिंक बस में महिलाओं की सुविधा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रूट तय कर परमिट की प्रकिया शुरू कर दी गई है। परमिट मिलने के बाद इन बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

    इन रूटों पर चलेगी पिंक बस

    • मुजफ्फरपुर से चकिया
    • मुजफ्फरपुर से पिपराही
    • मुजफ्फरपुर से केसरि या
    • मुजफ्फरपुर से पहसौली

    दरभंगा- महिलाओं के लिए शहर में चलेगी पिंक बस, उद्घाटन का इंतजार

    महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान रखकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से दरभंगा शहर में दो पिंक बस चलाई जाएगी। दरभंगा डिपो को दोनों बसें उपलब्ध करा दी गई है। अब सिर्फ इसके उद्घाटन का इंतजार है। बताया गया है कि पिंक सिटी बस महिलाओं के लिए काफी सुविधाजनक है।

    खबरें और भी

    प्रतिष्ठान अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया की पिंक सिटी बस के लिए फिलहाल ना तो रूट तय किया गया है और ना ही भाड़ा। हालांकि, यह दिल्ली मोड़ से लहेरियासराय बस स्टैंड तक चलेगी। 40 सीट की इस बस में महिला कंडक्टर होगी।

    इसके अतिरिक्त, दरभंगा को 24 डीजल बस भी उपलब्ध कराई गई है। अब इलेक्ट्रिक बस का इंतजार है। जो दो सौ किलोमीटर की दूरी एक बार में तय करेगी। बताया जाता है कि इसे सहरसा, मधुबनी, जयनगर खुटौना, निर्मली होते नेपाल सीमा तक परिचालन कराने की योजना है।

    ये भी पढ़ें- Bhagalpur News: महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू, जल्द जारी होगी किराए की सूची और टाइमिंग

    ये भी पढ़ें- Patna News: एम्स, दानापुर और बिहटा के लिए पटना में यहां से मिल रही बस, सभी यात्री ध्यान से पढ़ लें नया अपडेट