Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर के ATM में फंसा डेबिट कार्ड, दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर कॉल करते ही उड़े ₹50000

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:09 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक स्थित एटीएम में डेबिट कार्ड फंसने के बाद एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने हेल्पलाइन सम ...और पढ़ें

    मुजफ्फरपुर के ATM में फंसा डेबिट कार्ड, दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर कॉल करते ही उड़े ₹50000 (AI Generated Image)

    मुजफ्फरपुर के ATM में फंसा डेबिट कार्ड, दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर कॉल करते ही उड़े ₹50000 (AI Generated Image)

    HighLights

    1. गोबरसही एटीएम में फंसा रामलखन का डेबिट कार्ड।

    2. साइबर ठगों ने खाते से निकाले 50 हजार रुपये।

    3. पीड़ित ने सदर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक स्थित एक एटीएम मशीन में खबरा के रामलखन कुमार का डेबिट कार्ड फंस गया। इसके बाद साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने उनके खाते से कई बार में 50 हजार रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित ने सदर थाना में प्राथमिकी (FIR) कराई है।

    बताया कि रामलखन गोबरसही चौक स्थित एक एटीएम से कैश निकालने गए थे। प्रक्रिया करने के दौरान कार्ड मशीन में फंस गया। अपने स्तर से कुछ देर प्रयास किया, लेकिन कार्ड बाहर नहीं निकला।

    कक्ष में दीवार पर मार्कर से एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर सोचकर इसपर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने उन्होंने मशीन में कैंसिल और एंटर बटन दबाने को कहा। इसके बाद भी कार्ड बाहर नहीं निकला।

    शातिर ने कहा कि वह मशीन ऑपरेटर को भेज रहा है। उन्हें वहां से कुछ दूरी पर स्थिति एक बैंक के पास आने को कहा। वहां पहुंचे तो कोई नहीं था। इसी बीच उनके मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आने लगा। शातिरों ने 10-10 हजार रुपये करके खाते से 50 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली।

    पीड़ित ने तुरंत अपने बैंक में काल कर इसकी जानकारी दी। प्रबंधन की ओर से राशि रिफंड करने के लिए प्राथमिकी कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने थाना पहुंचकर प्राथमिकी कराई।

    सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार ने बताया कि मामले में एटीएम फ्रॉड के शातिर की पहचान के लिए सीसी कैमरा खंगालने की कवायद की जा रही है। पीड़ित को बैंक के पास बुलाने के बाद शातिर एटीएम गया होगा और कार्ड को निकालकर फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया होगा।

    खबरें और भी