मुजफ्फरपुर में दुल्हन का इंस्टाग्राम हैक, आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, 10 लाख की मांग, पति को धमकी-शादी तोड़ दो
मुजफ्फरपुर में एक दुल्हन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित करने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
दुल्हन का इंस्टाग्राम हैक कर आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित कीं।
साइबर अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
परिवार और पति को तलाक के लिए धमकाया गया।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । बिहार में मुजफ्फरपुर में एक दुल्हन की खुशहाल जिंदगी को साइबर अपराधियों ने डर और दबाव में बदलने की कोशिश की।
शादी के छह माह बाद ही इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित करने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
रुपये नहीं देने पर भाई को गाड़ी से कुचलने और पति पर तलाक का दबाव बनाने की धमकी दी गई। पीड़िता के भाई की शिकायत पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
छह माह पहले हुई थी शादी, अब ब्लैकमेलिंग का खेल
नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी छह माह पहले हुई थी। शादी के बाद उसकी जिंदगी में परेशानी तब शुरू हुई, जब साकिब खान नामक युवक ने कथित रूप से उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया।
इसके बाद उसने आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो के नाम पर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपित लगातार दबाव बना रहा था और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दे रहा था।
10 लाख रुपये नहीं दिए तो बढ़ाई धमकी
आवेदन के अनुसार, शमसूल खान नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर से पीड़िता के भाई के पास फोन आया। फोन पर साकिब के पिता इफ्तेखार खान ने 10 लाख रुपये की मांग की।
आरोप है कि कहा गया कि रकम मिलने के बाद ही तस्वीर और वीडियो हटाए जाएंगे। पीड़ित परिवार ने जब रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपितों ने दबाव बनाने के लिए नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए।
फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट करने का आरोप
पीड़िता के भाई का आरोप है कि पैसे नहीं मिलने पर आरोपितों ने पीड़िता, उसकी भाभी और अन्य रिश्तेदारों के नाम से इंटरनेट मीडिया पर फर्जी आईडी बना ली।
इन फर्जी खातों से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर परिवार को बदनाम करने की कोशिश की गई। इससे पीड़ित परिवार मानसिक तनाव में है।
पति को मैसेज कर शादी तोड़ने का दबाव
मामले में आरोप है कि आरोपितों ने पीड़िता के पति को भी निशाना बनाया। वाट्सएप कॉल और मैसेज के माध्यम से धमकी देकर शादी खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है। परिवार का कहना है कि आरोपित लगातार भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
खबरें और भी
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। साइबर अपराध से जुड़े इस मामले में आरोपितों के मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।