Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीटेक में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट, मंगलवार से शुरू होंगी नए सत्र की कक्षाएं

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:55 PM (IST)

    Bihar Engineering University: मुजफ्फरपुर सहित बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक के नए सत्र की कक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। नए नामांकित छात्रों ...और पढ़ें

    प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए यह विशेष कार्यक्रम अनिवार्य किया गया है। फाइल फोटो

    प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए यह विशेष कार्यक्रम अनिवार्य किया गया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बीटेक नए सत्र की कक्षाएं मंगलवार से होंगी शुरू।

    2. नामांकित छात्रों के लिए 21 दिवसीय इंडक्शन मीट आयोजित।

    3. छात्रों को नए माहौल से परिचित कराकर तनाव कम होगा।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur BTech New Session: जिला समेत प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक के नए सत्र की कक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। नए सत्र में नामांकित विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में 21 दिवसीय इंडक्शन मीट का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) के निर्देश के तहत प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए यह विशेष कार्यक्रम अनिवार्य किया गया है।

    नए माहौल से परिचित होंगे विद्यार्थी

    इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य स्कूली शिक्षा से उच्च तकनीकी शिक्षा के माहौल में आने वाले विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करना और उन्हें नए परिवेश के अनुकूल बनाना है। इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम और क्रेडिट सिस्टम की जानकारी देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया जाएगा।

    कला खेलकूद पर होंगे सत्र

    इंडक्शन मीट के दौरान मानवीय मूल्यों, रचनात्मक कला, खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों से जुड़े विशेष सत्र आयोजित होंगे। विद्यार्थियों को स्थानीय भाषा और संस्कृति से भी परिचित कराया जाएगा। इसके साथ कैंपस के अनुशासन, रैगिंग विरोधी नियम और मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली की जानकारी दी जाएगी।

    एमआइटी में तैयारी शुरू

    एमआइटी में भी नव नामांकित विद्यार्थियों के इंडक्शन मीट की तैयारी शुरू कर दी गई है। संस्थान स्तर पर 21 दिनों तक कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान कला और संस्कृति समेत विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए उत्प्रेरण सत्र भी होंगे।

    खबरें और भी

    विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

    इंडक्शन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को संस्थान में आमंत्रित कर व्याख्यान कराया जाएगा। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। एमआइटी के शिक्षक प्रो. आशीष कुमार ने कहा कि अनिवार्य दीक्षारंभ कार्यक्रम से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे सजगता के साथ चार वर्ष की इंजीनियरिंग यात्रा शुरू कर सकेंगे।

    दिसंबर में होगी सेमेस्टर परीक्षा

    बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की ओर से नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। बीटेक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तीन से 12 दिसंबर तक होगी। वहीं, मिड टर्म परीक्षा संस्थान स्तर पर 23 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।