मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: बस से भिड़ी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत; 3 घायल
मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में लालू छपरा सड़क पर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सम ...और पढ़ें
HighLights
मुजफ्फरपुर में बस-कार की आमने-सामने भीषण टक्कर।
हादसे में कार चालक सहित दो लोगों की मौत।
तीन लोग गंभीर रूप से घायल, बस चालक फरार।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पारू थाना इलाके की लालू छपरा सड़क पर बस और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में फंसे चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
जोरदार हुई टक्कर की आवाज सुनकर कर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में अफरातफरी मचीं रही। स्थानीय लोग कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करते रहे।
सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।
घटना में तीन लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़भाड़ के बीच सड़क पर वाहनों का परिचालन ठप रहा।
पुलिस ने सड़क के बीचों बीच से लोगों को हटाकर ट्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया। वाहनों का परिचालन शुरू कराया।
मृतकों में पूर्वी चम्पारण के बहुअरी लक्ष्मीपुर के कमलकांत द्विवेदी के पुत्र भानु प्रताप द्विवेदी और पश्चिम चंपारण के पिता शनिचरी थाना के मठिया गांव के राजदेव प्रसाद के पुत्र ओमप्रकाश कुमार बताएं गए हैं।
घटना मनिकपुर देवरिया रोड में लालू छपरा में हुई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बस को जब्त किया गया है। बस का चालक फरार बताया जा रहा है।
बस अरेराज - बेतिया जा रही थी। तभी हादसा हुआ है। सभी का सत्यापन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्वजन के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण कर लिया गया है। घटना की जानकारी ली जा रही है।