Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने हाथ देकर रोका... पहले मांगे रुपये फिर शीशा खुलते ही चली गोली

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:45 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक कार चालक को रोककर लूटपाट का प्रयास किया और विरोध करने पर गोली मार दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से बदमाश फरार हो ...और पढ़ें

    घटना के बाद घायल युवक का चल रहा इलाज।

    घटना के बाद घायल युवक का चल रहा इलाज।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर में क कार सवार युवक का सफर उस वक्त खौफनाक बन गया, जब बाइक सवार बदमाशों ने हाथ देकर उसकी कार रुकवाई।

    पहले रुपये मांगे और जैसे ही युवक ने कार का शीशा नीचे किया, बदमाशों ने खींचतान शुरू कर दी। विरोध करने पर गोली मार दी। गनीमत रही कि उसी दौरान पुलिस की गाड़ी पहुंच गई, जिसे देखकर बदमाश फरार हो गए।

    हाथ देकर रुकवाई कार

    मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां स्थित शिवहर मोड़ के पास यह वारदात हुई। मीनापुर थाना क्षेत्र के खनेजादपुर निवासी 25 वर्षीय मो. नेयाज अपने गांव से कार से शहर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आए बाइक सवार बदमाशों ने हाथ देकर उनकी कार रुकवा ली।

    शीशा खुलते ही शुरू हुई लूट

    पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने कार का शीशा नीचे करने को कहा। जैसे ही उन्होंने शीशा नीचे किया, बदमाश खींचतान करने लगे और रुपये की मांग की। नेयाज ने रुपये नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

    दाहिनी कांख में लगी गोली

    गोली नेयाज की दाहिनी कांख के पास लगी। घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। इसी बीच संयोग से पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस वाहन को देखते ही सभी बदमाश बाइक से फरार हो गए।

    खबरें और भी

    एसकेएमसीएच में चल रहा इलाज

    घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। नेयाज वर्तमान में अघोरिया बाजार के पास किराए के मकान में रहते हैं और वाहन संचालन का काम करते हैं।

    हेलमेट में थे बदमाश

    पीड़ित ने बताया कि सभी बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। इसी कारण वह उनका चेहरा स्पष्ट रूप से नहीं देख सके। इससे उनकी पहचान करने में पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

    एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

    घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर लिया है।

    गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

    अहियापुर थाना के एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है। सर्विलांस टीम की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।