Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarpur News : सीईटी-बीएड तीसरी काउंसिलिंग की कॉलेज आवंटन सूची जारी, 27 जुलाई तक कराएं नामांकन

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 08:15 PM (GMT+05:30)

    सीईटी-बीएड की तीसरी काउंसिलिंग के लिए कॉलेज आवंटन सूची जारी कर दी गई है, जिसमें राज्यभर में करीब 7,500 रिक्त सीटों पर अभ्यर्थियों का आवंटन हुआ है। चयन ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. सीईटी-बीएड तीसरी काउंसिलिंग की कॉलेज आवंटन सूची जारी।

    2. 24 से 27 जुलाई तक नामांकन व डाक्यूमेंट सत्यापन।

    3. राज्यभर में 7,500 बीएड सीटों पर आवंटन हुआ।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । सीईटी-बीएड के तहत तीसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए महाविद्यालय आवंटन सूची गुरुवार को वेबसाइट पर जारी कर दी गई। इस चरण में राज्यभर के विभिन्न बीएड कालेजों एवं विश्वविद्यालय विभागों की करीब 7,500 रिक्त सीटों पर अभ्यर्थियों का आवंटन किया गया है।

    24 से 27 के बीच डाक्यूमेंट सत्यापन एवं नामांकन की प्रक्रिया

    तीसरी सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 24 से 27 जुलाई के बीच अपने आवंटित महाविद्यालय में डाक्यूमेंट सत्यापन एवं नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को पहले सीईटी-बीएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर लागइन कर अपना कालेज आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा।

    अभ्यर्थियों से निर्धारित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश 

    इसके बाद 3,000 रुपये का पार्ट शुल्क आनलाइन जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। यह राशि संबंधित कालेज के नामांकन शुल्क में समायोजित कर दी जाएगी। राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है।

    उन्होंने बताया कि दूसरे चरण तक राज्यभर में 26,669 सीटों पर नामांकन हो चुका है। वहीं, बीएड सत्र 2026-27 की कक्षाएं दूसरे चरण के नामांकन के बाद 20 जुलाई से शुरू हो चुकी हैं।

    नामांकन के समय आवश्यक दस्तावेज

    • सीईटी-बीएड 2026 का प्रवेश-पत्र
    • रैंक कार्ड, स्कोर कार्ड
    • महाविद्यालय आवंटन पत्र
    • 3,000 रुपये शुल्क भुगतान की रसीद
    • मैट्रिक, इंटर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंकपत्र व प्रमाण-पत्र
    • महाविद्यालय त्याग प्रमाण-पत्र
    • चरित्र प्रमाण-पत्र
    • जाति, आवासीय एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
    • दिव्यांग प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
    • आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान-पत्र
    • पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ

    खबरें और भी