विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Photos : राम पताका से पटा शहर; सजे स्टेशन... आज घर-घर जलेंगे दीप, पुलिस कर्मियों को मिला ये आदेश

Published: Mon, 22 Jan 2024 01:16 PM (IST)

अयोध्या में रामलाल विजराजमान हो गए हैं। इधर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आयोजन को लेकर उल्लास है। सोमवार सुबह ...और पढ़ें

Ram Mandir Photos : राम पताका से पटा शहर; सजे स्टेशन... आज घर-घर जलेंगे दीप, पुलिस कर्मियों को मिला आदेश
Ram Mandir Photos : राम पताका से पटा शहर; सजे स्टेशन... आज घर-घर जलेंगे दीप, पुलिस कर्मियों को मिला आदेश

जागरण टीम, मुजफ्फरपुर। रामलला की श्रीराम मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इसे लेकर जिले में भारी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर जिलावासी दीपावली मनाएंगे।

इसके लिए कड़ाके की ठंड में भी लोगों ने दीप, तेल, बत्ती, मिठाई, फूल आदि की खरीदारी की। दीप के लिए मारामारी रही। इस कारण कच्चे दीये भी लोगों ने खरीदे।

डेढ़ सौ से दो सौ रुपये प्रति सैकड़ें की दर से दीये की बिक्री हुई। वहीं, शहर की सभी सड़कों को केसरिया पताके से पाट दिया गया। घरों में भी लोगों ने राम पताका लगाया। इसकी भी खूब बिक्री हुई।

रेलवे : श्रीरामलला के स्वागत में स्टेशन सज-धज कर तैयार

श्रीरामलला के स्वागत को लेकर पूर्व मध्य रेल के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों को सजाया गया है। समस्तीपुर रेलमंडल में आठ स्टेशनों को लाइटिंग से नहला दिए गए हैं। रंग-बिरंगे लाल, नीला, सफेद, वार्म लाइटों से सजाए गए हैं।

समस्तीपुर रेल मंडल का अधिकांश क्षेत्र रामयाण सर्किट से आने को लेकर सभी रेलवे स्टेशनों पर उत्सव मनाया जा रहा है। समस्तीपुर के अलावा दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, मोतिहारी, नरकटियागंज, सीतामढ़ी, बेतिया स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है।

अगले आदेश तक पुलिसकर्मियों के छुट्टी रद्द

भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार से अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों के छुट्टी रद्द कर दिए गए है। इसको लेकर मुख्यालय से निर्देश जारी किया गया है। इसके आलोक में भी जिले के सभी थानाध्यक्षों को पत्र भेज दिया गया है।

बाबा शक्ति नाथ मंदिर पर चल रहा अयोध्या लाइव का टेलीकास्ट। श्रीराम के नारे से गूंज रहा जिला।

मुशहरी प्रखंड : प्राण प्रतिष्ठा पर धार्मिक महोत्सव का आयोजन

मुशहरी प्रखंड के झपहा दो पंचायत में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा पर बथना गांव में धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें हवन यज्ञ सीताराम विवाह उत्सव व 11 किलोमीटर की भव्य शोभा यात्रा निकाल महाप्रसाद बांटी गई।

सीतामढ़ी के सरस्वती विद्या मंदिर में राम दरबार की भव्य सजीव झांकी। छाया : विनोद कुमार गिरि।

इस आयोजन में हजारों हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह आयोजन 22 जनवरी तक मनाया जाएगा। मौके पर अर्जुन कुमार सिंह, आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य प्रकाश कुमार पांडे, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, प्रमोद कुमार व सदाशिव मौजूद थे।

सीतामढ़ी के सरस्वती विद्या मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती उतारी गई।

माड़ीपुर इलाके में भी सजावट

मठ-मंदिरों के अलावा मुहल्लों को भी सजाया गया। माड़ीपुर मुहल्ले में दीप और लाइटों से सजावट की गई। प्रमुख से जेके रेसीडेंसी के निदेशक मो. जमीर खान ने अपने प्रतिष्ठान और घरों में सजावट की। आसपास के घरों को भी सजाया गया।

भव्य रामोत्सव में शामिल लोग।

सीतामढ़ी के सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम देखते बच्चे।

सीतामढ़ी स्थित सीता जन्मस्थल पुनौराधाम में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखते लोग।

सीतामढ़ी स्थित जानकी जन्मस्थल पुनौराधाम में अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देखते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर, विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता समेत जिले के सभी भाजपा विधायक।

सीतामढ़ी स्थित सीता जन्मस्थली पुनौराधाम में सजा माता सीता का दरबार।

यह भी पढ़ें

Ram Mandir Pran Pratishtha : दरभंगा की सुधा मिश्रा ने चित्रों में रची राम कथा, आज अयोध्या में दिखाई जाएगी पेंटिंग

Photos : 'बजाओ ढोल.. मेरे घर राम आए हैं...', बिहार शरीफ में कण-कण हुआ श्रीराम का... मंदिरों में उमड़े भक्त

Ram Mandir Pran Pratishtha: आज पटना में कई मार्गों पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इस रूट पर नहीं मिलेगी एंट्री; यहां पढ़ें पूरा ट्रैफिक प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।