Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी पर हमला, ड्यूटी के दौरान वर्दी फाड़कर सोने की चेन लूटी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:25 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर में ड्यूटी पर तैनात ईआरवी चालक संतोष कुमार पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी गई और सोने की चेन छीन ली गई। पुलिस ने तीन नामजद समेत कई अज्ञात लोग ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (AI-जनरेटेड)

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (AI-जनरेटेड)

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में ईआरवी चालक पर ड्यूटी के दौरान हमला।

    2. हमलावरों ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी, सोने की चेन छीनी।

    3. तीन नामजद समेत अज्ञात आरोपितों पर मामला दर्ज, छापेमारी जारी।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में पुलिस पर हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) पर तैनात चालक शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचा तो उस पर ही हमला बोल दिया गया। 

    आरोप है कि मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी गई और गले से करीब 30 ग्राम की सोने की चेन भी छीन ली गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

    पुलिसकर्मी पर हमला, वर्दी फाड़ी

    मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना के ईआरवी वाहन चालक संतोष कुमार पर ड्यूटी के दौरान हमला कर मारपीट की गई। पीड़ित चालक ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि घटना के दौरान उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। मारपीट में उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं।

    शिकायत मिलते ही पहुंचे थे घटनास्थल

    एफआईआर के अनुसार, रात करीब 8:39 बजे टैब पर इवेंट मिलने के बाद संतोष कुमार पुलिस वाहन लेकर शेखपुर ढ़ाब पहुंचे। वहां पहले से मौजूद लोगों ने पुलिस टीम को देखते ही हमला कर दिया। चालक का आरोप है कि हमला पूरी योजना के तहत किया गया।

    तीन भाइयों समेत कई लोगों पर केस

    पीड़ित ने अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढ़ाब निवासी रमेश सहनी, राजेश सहनी और सुरेंद्र सहनी को नामजद आरोपित बनाया है। तीनों आपस में भाई बताए गए हैं। इनके अलावा कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि हमले में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं।

    खबरें और भी

    सोने की चेन छीनने का आरोप

    चालक ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान गले से करीब 30 ग्राम की सोने की चेन भी छीन ली गई। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पुलिसकर्मी ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

    गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और नामजद व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।