Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया के प्यार का खौफनाक अंत: मुजफ्फरपुर में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर किया सुसाइड का प्रयास

    Updated: Sat, 09 May 2026 08:40 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर की एक युवती की बहादुरगढ़ में उसके प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद युवक ने खुद भी अपनी गर्दन और हाथ की नस काटकर आत्मह ...और पढ़ें

    प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता। सांकेतिक फोटो

    प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. प्रेमी ने प्रेमिका का गला चाकू से रेता।

    2. हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।

    3. बहादुरगढ़ के देवीलाल पार्क के पास घटना।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर/बहादुरगढ़। मुजफ्फरपुर के देवीलाल पार्क के पास माइनर किनारे एक युवक ने पहले चाकू से अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गर्दन और हाथ की नस काट जान देने की कोशिश की।

    चार माह पहले ही दोनों की इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती हुई थी। युवक ने वारदात की झूठी कहानी रचने का भी प्रयास किया। बाद में माना कि उसी का इसमें हाथ है, लेकिन मकसद को लेकर पुलिस उससे सच नहीं उगलवा पाई है।

    घटना के पीछे दो एंगल हैं। पहला ये कि दोनों को शादी में अचड़न नजर आई तो साथ मरने का इरादा कर लिया। दूसरा यह कि युवती ने शादी का दबाव बनाया, इसलिए युवक ने यह कदम उठाया। घायल युवक फतेहाबाद के समैण गांव का 24 वर्षीय अभिषेक है। युवती मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर के नेउरा की 18 वर्षीय चांदनी कुमारी थी।

    युवती का परिवार बहादुरगढ़ के शक्ति नगर में किराये पर रहता है। युवती ने ही युवक को फोन करके बहादुरगढ़ में मिलने बुलाया था। दोनों शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पार्क के पीछे माइनर किनारे पहुंचे थे।

    प्रेमिका को मारने के बाद काटी अपनी नस

    आरोप है कि वहीं पर अभिषेक ने बैग से चाकू निकाल चांदनी का गला काट दिया। वह निढाल होकर गिर गई। इसके बाद उसने अपने बाएं हाथ की नस काट ली। साथ में गर्दन पर भी वार कर लिया। वह जमीन पर गिरा तड़पने लगा।

    दोनों पर किसी की नजर पड़ी तो डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। टीम पहुंची, तब तक युवती दम तोड़ चुकी थी। युवक बुरी तरह लहूलुहान था, मगर जीवित था। उसे सिविल अस्पताल लाने में कई देर लग गई। उपचार के बाद वह कुछ बता पाने की स्थिति में आया।

    खबरें और भी

    पहले से तैयारी करके आया था अभिषेक

    घायल अभिषेक ITI से पढ़ाई के बाद बिजली फीटिंग और प्लंबर का काम करता है। चांदनी ने 10वीं की परीक्षा दे रखी थी। शुरुआत में पुलिस ने पूछा तो युवक ने कहानी रची कि दो अनजान लोगों ने उन दोनों पर हमला किया।

    बाद में बताया कि उसने ही यह कदम उठाया। साथ में यह भी कहा कि वे शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार तैयार नहीं थे। यह बात अभी पूरी तरह फिट नहीं बैठ रही है, क्योंकि युवती के परिवार ने चांदनी की उससे रिश्ते की बात खारिज नहीं की थी।

    परिवार 20 मई को मिलने के लिए जाने वाला था। दूसरी तरफ अभिषेक के पिता सुरेश ने तो प्रेम संबंध की जानकारी से ही इनकार किया है। ऐसे में शादी में अड़चन की बात साफ नहीं हाे रही।

    इसी कारण दूसरा एंगल शादी के दबाव वाला है। अभिषेक चाकू लेकर आया था। इसलिए यह तय है कि उसने पहले से ही इस वारदात की तैयारी कर रखी थी।

    प्रांरभिक पूछताछ में युवक ने बताया है कि उसी ने यह वारदात की है। ऐसे में केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी हालत ठीक नहीं हैं, इसलिए ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी है। वारदात के मकसद को लेकर पूरी तरह सच सामने आना बाकी है। -मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़