Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बसेगा ग्रीनफील्ड टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर पहुंचेगी टीम

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ में ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव आकलन अध्ययन होगा। प्रभावित परिवारों और आजीविका का ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के काेर क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण को लेकर होगा सामाजिक प्रभाव आकलन का अध्ययन किया जाएगा। कोर क्षेत्र में अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले परिवार और उनकी आजीविका के मूल्यांकन के उद्देश्य से टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी।

    इसे लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने सभी डीएम को पत्र भेजकर शीघ्र सामाजिक प्रभाव आकलन का अध्ययन शुरू कराने की जवाबदेही सौंपी है।

    बताया गया कि शहरी क्षेत्रों के नियोजित विस्तार एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढीकरण करने के लक्ष्य के तहत ग्रीनफील्ड टाउनशिप का विकास किया जा रहा है। इसे लेकर मुजफ्फरपुर में कोर क्षेत्र के 1191 एकड़ रकबा चिह्नित किया गया है।

    इस दौरान प्रभावित परिवार, उनकी आजीविका, सामाजिक संरचना, स्थानीय संसाधनों एवं संभावित सामाजिक प्रभाव के समुचित मूल्यांकन के उद्देश्य से सामाजिक प्रभाव आकलन का अध्ययन किया जाएगा।

    यहां भूमि अधिग्रहण से पहले भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत यह कार्य होगा। इस अध्ययन में यह देखा जाएगा कि परियोजना से प्रभावित परिवारों, उनकी आजीविका, सामाजिक ढांचे, स्थानीय संसाधनों और आसपास के क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

    अध्ययन करने वाली टीम प्रभावित होने वाले परिवार के घर-घर जाकर उनसे सभी बिंदुओं पर बात कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसी आधार पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी।

    अधिग्रहण और भूमि क्रय की व्यवस्था ऋण के माध्यम से होगी

    टाउनशिप के विकास के लिए भूमि क्रय और अधिग्रहण के लिए पूंजी की आवश्यकता होगी। इसकी व्यवस्था बाजार से ऋण के माध्यम से की जाएगी। इसकी प्रतिपूर्ति सबंधित प्राधिकार द्वारा व्यावसायिक एवं अन्य पुनर्गठित भूखंडों की लीलामी और बिक्री अथवा अन्य वसूल की गई शुल्कों से की जाएगी।

    खबरें और भी

    बाजार ऋण का प्रबंध करने से पहले राज्य सरकार की स्वीकृति अनिवार्य है। कहा गया कि आधारभूत संरचनाओं तथा सेटेलाइट टाउनशिप के निर्माण एवं विकास के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त भू-अर्जन के लिए अलग से अनुरोध किया जाएगा।

    काेर क्षेत्र में ये राजस्व ग्राम शामिल 

    तिरहुत ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के काेर क्षेत्र में कुढ़नी प्रखंड के मोथा उर्फ चक हारून, मड़वन प्रखंड के मड़वन खुर्द, बिशुनपुर गोविंद, भटौना, खलिलपुर, आरिजपुर, मकदूमपुर कोदाना, बोरवाड़ा और मंसुरपुर चमरुआ राजस्व ग्राम शामिल है।