'पत्नी की दूसरी शादी का विरोध करने पर हत्या', मृतक के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप; मुजफ्फरपुर में हंगामा
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में होली मनाने ससुराल आए रवि कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पत्नी और उसके मायके वालों पर दूसरी शादी के विरोध मे ...और पढ़ें

HighLights
होली पर ससुराल आए युवक की हत्या हुई।
पत्नी व मायके वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप।
पुलिस ने शव भेजा, एफएसएल टीम जांच करेगी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। होली में ससुराल पहुंचे युवक की गर्दन दबाकर बदमाशों ने हत्या कर दिया है। हत्या की सूचना मिलने पर पहुंचे स्वजन ने गर्दन पर गहरे जख्म देख दंग रह गए। जिसके बाद हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है।
घटना को लेकर आसपास में हड़कंप मचा रहा। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची सिकंदरपुर ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
थानाध्यक्ष दुखी महतों ने बताया कि FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही वास्तविकता सामने आएगी। स्वजन के बयान दर्ज किया जा रहा है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मृत युवक रामपुरहरि का रवि कुमार है। होली मनाने के लिए वह ससुराल आया था। स्वजन ने आरोप लगाया है कि रवि की पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी, इसका रवि ने विरोध जताया। आरोप है कि पत्नी ने रवि को बहला-फुसलाकर मायके बुलाया। इसके बाद अपने मायके के लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी।
रवि हलुआई का काम करता था। उसे तीन बच्चे हैं। होली में जब उसकी पत्नी मोबाइल पर फोन कर बुलाया तो उन लोगों को शक हुआ, वह लोग जाने से मना किया लेकिन रवि माना नहीं और ससुराल चला गया। अचानक आज उसे मरने की खबर मिली।