मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड मामले में बड़ा खुलासा: कागज पर थी ड्यूटी, लेकिन ICU से गायब थे डॉक्टर
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हास्पिटल अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है कि आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर घटना के समय ...और पढ़ें
-1780704001577_m.webp)
HighLights
आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अग्निकांड के समय गायब थे।
प्रसाद हास्पिटल अग्निकांड में अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई।
मरीजों की देखरेख के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं थी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। प्रसाद हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड में अस्पताल प्रबंधन से लेकर चिकित्सक की घोर लापरवाही सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला कि आइसीयू में जिन चिकित्सक की ड्यूटी लगी थी, वह घटना के समय वहां नहीं थे। कागज पर उनकी ड्यूटी लगी थी।
जांच में पता चला कि वह ड्यूटी पर आए थे, इस दौरान वह बार-बार गायब हो जा रहे थे। इस लापरवाही के कारण आइसीयू के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अन्य कर्मियों की भी लापरवाही इसमें सामने आई है।
पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि मरीजों को भर्ती करने के बाद देखरेख के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से सही से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके लिए मालिक भी दोषी है। इस दिशा में पुलिस की आगे की जांच चल रही है। इसके आधार पर अन्य आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।
हॉस्पिटल के नर्स समेत अन्य से की जा रही पूछताछ
पुलिस का कहना है कि फिलहाल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा घटना के समय हॉस्पिटल में तैनात नर्स समेत अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।
इन सभी को थाने पर फिलहाल रोका गया है। पूछताछ में एक नर्स ने पुलिस को बताया कि आग लगने के बाद वह मरीजों को बचाने में लग गई थी। इसके बाद अफरातफरी मच गई थी। सभी जान बचाते हुए भागने लगे थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।