Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में बनेगा नया प्रखंड, 14 पंचायतों पर पड़ेगा असर; DM से मांगा गया प्रस्ताव

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 02:00 PM (GMT+05:30)

    सरकार ने मनियारी को नया प्रखंड बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के प्रस्ताव पर ग्रामीण विकास विभाग ने 16 बिंदुओं ...और पढ़ें

    मनियारी को प्रखंड बनाने की दिशा में बढ़ा सरकार का कदम, ग्रामीण विकास विभाग ने मांगा प्रस्ताव
    मनियारी को प्रखंड बनाने की दिशा में बढ़ा सरकार का कदम, ग्रामीण विकास विभाग ने मांगा प्रस्ताव

    HighLights

    1. मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के सीएम को पत्र देने के बाद ग्रामीण विकास विभाग ने आयुक्त व डीएम से मांगा प्रस्ताव
    2. 16 बिंदुओं पर मंतव्य के साथ नया प्रस्ताव मिलने के बाद नए प्रखंड के गठन की शुरू हो जाएगी प्रक्रिया
    3. कुढ़नी से 14 पंचायत अलग कर बनेगा मनियारी प्रखंड, ग्रामीण विकास विभाग मांगा प्रस्ताव

    प्रेम शंकर मिश्रा, मुजफ्फरपुर। लंबे इंतजार के बाद मनियारी को प्रखंड बनाने की सरकार के स्तर से कवायद हुई है। पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के प्रस्ताव पर ग्रामीण विकास विभाग ने मनियारी को प्रखंड बनाए जाने को लेकर तिरहुत के प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिला पदाधिकारी से 16 बिंदुओं पर विस्तार से प्रस्ताव मांगा है।

    इसके लिए विभाग के अवर सचिव ने प्रखंड के सृजन या पुनर्गठन का प्रारूप भेजा है।

    विदित हो कि जिले में मनियारी समेत 10 प्रखंड बनाए जाने को लेकर वर्षों से प्रयास चल रहा है। एक साथ इतने प्रखंड का बनाया जाना आसान नहीं है। इसे देखते हुए अब एक-एक कर प्रखंड बनाए जाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसमें सबसे बड़ी मांग कुढ़नी से अलग कर मनियारी को प्रखंड बनाए जाने की है।

    प्रगति यात्रा के दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री से किया था आग्रह:

    पंचायती राज मंत्री एवं कुढ़नी के विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मनियारी को प्रखंड बनाने का आग्रह किया था। इसमें कहा गया था कि कुढ़नी 39 पंचायत (37 ग्राम पंचायत एवं दो नगर पंचायत) का सबसे बड़ा प्रखंड है।

    लोगों को तय करनी पड़ती है 30 KM की दूरी

    पूर्वी क्षेत्र के लोगों को लगभग 30 किमी की दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है। इसे देखते हुए पूर्वी क्षेत्र की 14 पंचायतों को कुढ़नी से अलग कर मनियारी प्रखंड बनाने की कृपा की जाए। इस अनुशंसा के बाद ग्रामीण विकास विभाग के स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है।

    खबरें और भी

    प्रस्ताव में इन बिंदुओं पर मांगी कई रिपोर्ट:

    वर्ष 2011 में जनसंख्या, शामिल की जाने वाली पंचायतों का नाम एवं उसकी संख्या, प्रसतावित मुख्यालय से दूरी, संबद्ध अनुमंडल का नाम, पुराने प्रखंड मुख्यालय से पंचायतों की दूरी, प्रखंड का नाम, प्रखंड बनाने का औचित्य आदि शामिल है। इसके अलावा सभी संबंधित पंचायत सचिवों की अनुशंसा को भी शामिल किया जाएगा।

    कुढ़नी की इन पंचायतें को अलग कर बनाया जाएगा मनियारी प्रखंड:

    मोहम्मदपुर मोबारक, चैनपुर वाजिद, अमरख, रघुनाथपुर मधुबन, महंत मनियारी, हरिशंकर मनियारी, रतनौली, छितरौली, किनारू, सोनबरसा, अख्तियारपुर परैया, शहपुर मरीचा, हरपुर बलड़ा व पकाही।

    ये भी पढ़ें- Bihar Bhumi Survey: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, विशेष भूमि सर्वेक्षण में सिर्फ विवादित जमीन की होगी मापी

    ये भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर नगर निगाम में सामने आई बड़ी लापरवाही, कर्मचारियों पर गिरी गाज; वेतन रोकने का आदेश