Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Railway News: मुजफ्फरपुर से चंपारण-नरकटियागंज के लिए शुरू हुई रात वाली ट्रेन, गोरखपुर तक बढे़गा रूट

    Updated: Thu, 28 May 2026 03:42 AM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रूट पर नई एक्स्ट्रा आरआरएस क्लियरेंस स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू हुई है, जिससे रात में फंसे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

    मुजफ्फरपुर से नई ट्रेन शुरू। फाइल फोटो

    मुजफ्फरपुर से नई ट्रेन शुरू। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज के बीच नई स्पेशल ट्रेन शुरू

    2. रात में फंसे यात्रियों को मिली बड़ी राहत

    3. गोरखपुर तक ट्रेन सेवा विस्तार की योजना

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। कोरोना काल से बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों को दोबारा शुरू करने को लेकर लगातार उठ रही मांग व यात्रियों की परेशानी को प्रमुखता से दैनिक जागरण में प्रकाशित किए जाने के बाद रेलवे ने बड़ी पहल की है।

    मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रूट पर नई एक्स्ट्रा आरआरएस क्लियरेंस स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की है। यह स्पेशल ट्रेन बुधवार को पटरी पर उतर चुकी है। इससे देर रात मुजफ्फरपुर जंक्शन पर फंसे रहने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

    खासकर बेतिया, मोतिहारी, नरकटियागंज व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अब रातभर स्टेशन पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। देर रात यह पैसेंजर ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज के लिए चलेगी। इसके बाद समस्तीपुर रेलमंडल से लेकर पूर्व मध्य रेल से लेकर रेलवे बोर्ड तक संज्ञान लिया।

    यात्रियों की परेशानी पर रेलवे का समाधान

    हाल ही में समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा मुजफ्फरपुर जंक्शन का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान देखा कि नरकटियागंज व बेतिया रूट के बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन की फर्श व बेंचों पर रात गुजारने को मजबूर हैं।

    देर रात इस रूट पर कोई ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को सुबह तक इंतजार करना पड़ता था। इस बीच दैनिक जागरण ने कोरोना काल में बंद ट्रेनों के कारण बढ़ती भीड़, यात्रियों की परेशानी और हावड़ा व गोरखपुर रूट पर बिगड़ती कनेक्टिविटी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

    खबरें और भी

    इसपर रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए Extra RRS Clearance Special Train Service चलाने का निर्णय लिया। रेल अधिकारियों के अनुसार फिलहाल ट्रेन का नंबर जारी नहीं किया गया है।

    नंबर आवंटन की प्रक्रिया चल रही है और भविष्य में इसे नियमित ट्रेन सेवा के रूप में चलाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी आनलाइन प्लेटफार्म पर ट्रेन की जानकारी उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

    शाम में नरकटियागंज से खुलेगी और रात में पहुंचेगी मुजफ्फरपुर

    डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन शाम 6:45 बजे नरकटियागंज से खुलेगी। रास्ते में चनपटिया, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया, मेहसी व मोतीपुर स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रात 10:20 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी।

    वहीं, अप दिशा में यह मुजफ्फरपुर से रात 10:35 बजे नरकटियागंज के लिए रवाना होगी। वापसी में कांटी, मोतीपुर, चकिया और बापूधाम मोतिहारी होते हुए रात 2:30 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।

    बिहार व उत्तर प्रदेश की बनेगी व्यापारिक कनेक्टिविटी

    सीनियर डीसीएम समस्तीपुर अनन्या स्मृति के अनुसार इस ट्रेन को आगे गोरखपुर तक विस्तारित करने पर भी विचार किया जा रहा है। यदि यह सेवा गोरखपुर तक बढ़ाई जाती है तो यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी और उत्तर बिहार के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

    साथ ही बिहार व उत्तर प्रदेश की व्यापारिक कनेक्टिविटी बनेगी। बताया गया है कि छह-सात वर्ष पहले भी इस रूट पर इसी प्रकार की सेवा संचालित होती थी, जिससे हजारों यात्रियों को लाभ मिलता था।

    यह भी पढ़ें- बिहार में खाद खरीदने के नियम बदले, अब इन 2 कागजों के बिना नहीं मिलेगी DAP-यूरिया, बायोमेट्रिक सत्यापन भी जरूरी

    यह भी पढ़ें- कटिहार के होटलों पर पुलिस की दस्तक, आधी रात को खंगाले गए ID और CCTV फुटेज