Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में खाद खरीदने के नियम बदले, अब इन 2 कागजों के बिना नहीं मिलेगी DAP-यूरिया, बायोमेट्रिक सत्यापन भी जरूरी

    Updated: Thu, 28 May 2026 03:23 AM (IST)

    कृषि विभाग ने रासायनिक उर्वरकों के अनियंत्रित उपयोग पर रोक लगाने के लिए नया नियम लागू किया है। अब किसानों को खाद खरीदने के लिए आधार कार्ड, जमीन की रसी ...और पढ़ें

    खाद खरीदने के लिए अब दिखाने होंगे 2 दस्तावेज। फाइल फोटो

    खाद खरीदने के लिए अब दिखाने होंगे 2 दस्तावेज। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाददाता, सुपौल। खेतों में रासायनिक उर्वरकों के अनियंत्रित और अंधाधुंध प्रयोग पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब किसानों को उर्वरक खरीदने के लिए आधार कार्ड, जमीन की रसीद और पाश मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है।

    इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य खाद के वितरण में पारदर्शिता लाना और वास्तविक किसानों तक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। कृषि विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर देखा गया है कि उर्वरकों का उपयोग बिना उचित नियंत्रण के किया जा रहा था, जिससे न केवल फसलों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी, बल्कि मिट्टी की उर्वरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।

    खाद लेने के लिए क्या करना होगा?

    नए नियम के अनुसार, किसान को खाद खरीदते समय अपनी जमीन की रसीद प्रस्तुत करनी होगी, जिससे यह प्रमाणित हो सके कि वह वास्तव में कृषि कार्य से जुड़ा है। इसके साथ ही, आधार कार्ड के माध्यम से पहचान की पुष्टि की जाएगी।

    पाश मशीन पर अंगूठे का निशान भी दर्ज किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। विभाग ने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी किसान को खाद की बिक्री न करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

    खबरें और भी

    कृषि में सुधार की उम्मीद

    जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार का कहना है कि इस पहल से न केवल उर्वरकों की अनावश्यक खपत पर नियंत्रण होगा, बल्कि मिट्टी की सेहत भी बेहतर होगी। इससे लंबे समय में कृषि उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार आने की संभावना है।

    विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे नए नियमों का पालन करते हुए समय पर आवश्यक दस्तावेज लेकर ही खाद की खरीद करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस नई व्यवस्था से कृषि क्षेत्र में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, जो किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

    यह भी पढ़ें- कटिहार के होटलों पर पुलिस की दस्तक, आधी रात को खंगाले गए ID और CCTV फुटेज

    यह भी पढ़ें- बिहार का जुगाड़ी अस्पताल! अल्ट्रासाउंड मशीन को हाथ के पंखे से किया जा रहा ठंड, गर्मी के बीच सभी AC खराब