Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर पुलिस का सख्त कदम: नीट प्रदर्शन में तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई, पहचान के लिए ₹10000 का इनाम

    By Sanjeev KumarEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Fri, 24 Jul 2026 09:25 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर पुलिस ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले उपद्रवियों की पहचान के लिए आम जनता से मदद माँग ...और पढ़ें

    कल्याणी चौक पर पुलिस बल तैनात। जागरण

    कल्याणी चौक पर पुलिस बल तैनात। जागरण

    HighLights

    1. नीट प्रदर्शन में तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई।

    2. पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान के लिए तस्वीरें जारी कीं।

    3. सूचना देने वाले को ₹10,000 का इनाम मिलेगा।

    संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार की शाम प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस की ओर से इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।

    एसएसपी कार्यालय से बताया गया कि जिला अंतर्गत समाहरणालय परिसर एवं अन्य स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों द्वारा सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की घटनाएं सामने आई हैं।

    Mzf

    घटना के संबंध में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, वीडियो एवं सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीर/फोटो भी सार्वजनिक की जा रही हैं।

    मुजफ्फरपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि प्रकाशित तस्वीरों में किसी व्यक्ति की पहचान होती है, तो उसकी सूचना पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन/संपर्क नंबर पर उपलब्ध कराएँ, ताकि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    MZF city

    प्रकाशित तस्वीरों में अंकित किसी भी उपद्रवी की पहचान बताने वाले / सूचना उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को ₹10,000 (दस हजार रुपये) का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

    सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले व्यक्तियों से नियमानुसार जुर्माना (हर्जाना) की राशि की वसूली की जाएगी। जिला पुलिस नियंत्रण कक्षः-9431896700 पर सूचना दे। पहचान गोपनीय रहेगी।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग