मुजफ्फरपुर में दफ्तरों के चक्कर नहीं, पुलिस पाठशाला में 300 लोगों के बने जरूरी प्रमाण पत्र
मुजफ्फरपुर के कन्हौली नाका स्थित पुलिस पाठशाला में एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 300 लोगों के जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत ...और पढ़ें
-1785949050879_m.webp)
मुजफ्फरपुर में शिविर में जारी किया जा रहा जरूरी प्रमाण पत्र। जागरण
HighLights
मुजफ्फरपुर पुलिस पाठशाला में विशेष सहयोग शिविर आयोजित।
लगभग 300 लोगों के जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बने।
सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान, मिली बड़ी राहत।
अमरेन्द्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के कन्हौली नाका स्थित पुलिस पाठशाला अब केवल बच्चों की शिक्षा का केंद्र नहीं रह गई है, यह जरूरतमंदों के लिए सरकारी सुविधाओं तक पहुंच का माध्यम भी बन रही है।
यहां आयोजित विशेष सहयोग शिविर में करीब 300 लोगों के जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र बनाए गए। इससे उन परिवारों को बड़ी राहत मिली, जो लंबे समय से जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे।
विशेष शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़
कन्हौली नाका स्थित पुलिस पाठशाला परिसर में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जाति, आय तथा आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 300 लोगों के प्रमाण पत्र तैयार किए गए।
सरकारी योजनाओं तक पहुंच होगी आसान
प्रमाण पत्र मिलने से लाभार्थियों के लिए अब विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेना आसान होगा। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने लोगों को आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया और योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी दी, ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पुलिस पाठशाला निभा रही सामाजिक जिम्मेदारी
शिविर में पहुंचे रहवर और मुन्ना कुमार ने बताया कि पुलिस पाठशाला में बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को सरकारी दस्तावेज बनवाने, कानूनी जागरूकता और विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे गरीब और वंचित परिवारों को काफी मदद मिल रही है।
खबरें और भी
प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी
पुलिस पाठशाला की समन्वयक एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सलाहकार समिति की सदस्य नसीमा ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) आनंद उत्सव के निर्देश पर यह विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुसहरी के बीडीओ बिनोदानंद, यूडीसी आनंद कुमार, कार्यपालक सहायक सुमित कुमार तथा कन्हौली टीओपी के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य
मुसहरी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र लोगों तक सभी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। इसी उद्देश्य से ऐसे विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर जरूरी प्रमाण पत्र और सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।