मुजफ्फरपुर के इन मोहल्लों में रहेगा पावर कट, बिजली विभाग ने जारी किया शटडाउन शेड्यूल
मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला के मद्देनजर बिजली विभाग ने कई इलाकों में मेंटेनेंस और पोल शिफ्टिंग के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत विभिन्न फी ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । अगर मंगलवार को आपको बैंक, अस्पताल, दुकान या घर का कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। श्रावणी मेला के मद्देनजर बिजली विभाग शहर के कई हिस्सों में मेंटेनेंस और पोल शिफ्टिंग का कार्य करेगा।
इसके कारण अलग-अलग समय पर कई प्रमुख मोहल्लों और बाजारों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।
11 बजे से 3 बजे तक कांटी फीडर रहेगा बंद
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भगवानपुर के अनुसार, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कांटी फीडर में आरसीडी के माध्यम से पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान डूमरी, गंगा यादव चौक, प्रोफेसर कॉलोनी, प्रसन्न नगर और पासवान नगर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
सिटी पार्क उपकेंद्र में सुबह रहेगा शटडाउन
श्रावणी मेला को लेकर 33/11 केवी सिटी पार्क विद्युत शक्ति उपकेंद्र में सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान सूतापट्टी, कोर्ट कैंपस, सदर अस्पताल, इस्लामपुर, बैंक रोड, योगिया मठ, जवाहरलाल रोड, तिलक मैदान रोड और टावर चौक समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
ऊर्जा नगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी कटौती
33/11 केवी ऊर्जा नगर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रखरखाव कार्य होगा। इस दौरान गन्नीपुर रोड, हनुमान नगर, बीके राय गली, अघोरिया बाजार चौक, जेनिथ पेट्रोल पंप, कलमबाग रोड, सतपुरा, नीम चौक, मिल्की टोला, रामदयालु रोड, शेरपुर, कच्ची-पक्की रोड, आमगोला रोड, पंखाटोली, पड़ाव पोखर और शंकरपुरी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
खबरें और भी
बिजली विभाग की अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें। विभाग ने कहा है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए किया जा रहा है। अस्थायी असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है।