मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, तस्वीरों में देखें हादसे की भयावहता और बचाव अभियान
Muzaffarpur hospital fire:मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के बाद मरीजों और उनक ...और पढ़ें

प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार को आग लगने के बाद पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां। सभी फोटो: जागरण
HighLights
प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में भीषण आग लगी।
पांचवीं मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण।
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया।
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Prasad Hospital fire: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पांचवीं मंजिल स्थित आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
घटना के बाद मरीजों और उनके स्वजन में चीख-पुकार मच गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें इस हादसे की भयावहता बयां कर रही हैं।


आईसीयू में फैला धुआं और जली हुई बेड हादसे की भयावहता को बताने के लिए काफी है।

अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

अस्पताल में आग लगने की सूचना के बाद डीएम खुद मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया ।

अस्पताल में आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ।

अस्पताल से धुआं निकलता देख काफी संख्या में स्थानीय लोग व मरीज के स्वजन वहां पहुंच गए ।
यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Hospital Fire Live Update: मुजफ्फरपुर के अस्पताल लगी भीषण आग, अब तक 5 मरीजों की मौत
यह भी पढ़ें- बिहार: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 मरीजों की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे