'घुटने तोड़ देंगे, अगला नंबर आपका', बीआरएबीयू प्रोफेसर को मिली जान से मारने की धमकी
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार को जान से मारने और घुटने तोड़ने की धमकी मिली है। उन्होंने विश्वविद्यालय थाने ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई है।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर सह महाविद्यालय निरीक्षक (कला एवं वाणिज्य) डा. राजीव कुमार को जान से मारने और घुटने तोड़ देने की धमकी दी गई है।
इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर में दहशत का माहौल बन गया है। इसको लेकर पीड़ित प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय थाने में प्राथमिकी कराई है। इसमें दो मोबाइल नंबर धारकों को आरोपित किया है। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।