22 हजार एकड़ में बसेगा नया 'तिरहुत' शहर, मुजफ्फरपुर में जल्द शुरू होगी रैपिड रेल; CM सम्राट का एलान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर में रैपिड रेल सेवा की शीघ्र शुरुआत और 22 हजार एकड़ में 'तिरहुत' नाम से नया शहर बसाने की घोषणा की। ...और पढ़ें

बिहार में 22 हजार एकड़ भूमि पर बसेगा नया शहर, 'तिरहुत' नाम से जानेंगे लोग; CM सम्राट चौधरी का एलान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि शीघ्र ही मुजफ्फरपुर जिले में रैपिड रेल सेवा की शुरुआत होगी। इसका डीपीआर तैयार हो रहा है। आने वाले कुछ वर्षों में रैपिड रेल की सेवा मिलने लगेगी। अभी मुजफ्फरपुर से पटना जाने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में यह समय घटकर मात्र 30-40 मिनट का रह जाएगा।
सीएम ने बताया कि मुजफ्फरपुर से पटना जाने में अभी की तुलना में आधा से भी कम समय लगेगा। इसपर तेजी से काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनडीए के सभी कार्यकर्ता और जनता के आशीर्वाद से उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है, इसलिए आपलोग आश्वत हो जाइए, बिहार को बदलने में अपने खून का कतरा-कतरा लगा दूंगा।
उन्होंने टाउनशीप परियोजना को लेकर कहा कि कैबिनेट की बैठक में 12 टाउनशिप बसाने की स्वीकृति उन्होंने दी है। इसमें मुजफ्फरपुर भी शामिल है। 22 हजार एकड़ जमीन पर नया शहर बसेगा और इसे 'तिरहुत' नाम से लोग जानेंगे। बाईपास का जो भी एरिया है, वह आने वाले दिनों में शहर के रूप में विकसित होगा।
भारत को श्रेष्ठ बनाने में बिहार का योगदान:
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को श्रेष्ठ बनाने में बिहार का योगदान है और रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार का इसमें हमेशा सहयोग रहा है। इस साल हमने 72 हजार करोड़ का ऋण लिया, पिछले वर्ष 55 हजार और इससे पिछले वर्ष करीब 50 हजार करोड़ का ऋण लिया था। इससे लगातार पूरे बिहार की समृद्धि का रास्ता खुला है।
खबरें और भी
शिविरों में जाएं और लोगों की समस्या सुनें:
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सहयोग शिविर में सभी की सहभागिता आवश्यक है। आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि आपलोग शिविर में जाइए।
अधिकारियों से कहा कि शिविरों में घूम-घूमकर लोगों की समस्या सुनें और इसका निदान करें। सहयोग शिविर से गरीब परिवारों को सुरक्षा मिले, यह हमें सुनिश्चित करना है।
उन्होंने सांसद और विधायकों से भी कहा कि आपलोग भी शिविर में जाएं और नीचले स्तर तक मॉनिटरिंग करें, ताकि गरीबों की समृद्धि का रास्ता खुलता रहे।
यह भी पढ़ें- बिहार में पिता, पुत्र और पत्नी के लिए अलग आवास नहीं चलेगा, सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार को घेरा