VB-G RAM G: मुजफ्फरपुर में ₹20000 करोड़ आवंटित, 40 लाख रुपये बकाया भुगतान जल्द, फिर नई योजनाएं होंगी शुरू
मुजफ्फरपुर जिले को वीबी जीरामजी से योजनाओं के क्रियान्वयन और मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
मुजफ्फरपुर को 20 करोड़ रुपये का आवंटन मिला।
मनरेगा मजदूरों का 40 लाख बकाया जल्द चुकाया जाएगा।
ग्रामीण हाट, चेकडैम, खेल मैदान जैसी नई योजनाएं शुरू होंगी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। वीबी जीरामजी से योजनाओं के क्रियान्वयन व मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने 20 करोड़ का आवंटन जिले को दिया है। इसमें सबसे पहले मनरेगा के तहत लंबित बकाया मजदूरी का भुगतान होगा।
जिले में करीब 40 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। राशि का आवंटन होने के बाद अब भुगतान में तेजी आएगी। इसके बाद ही नई योजना के तहत कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे जिले के 3.76 लाख मजदूर लाभान्वित होंगे।
इन्हें अब साल में 125 दिन का रोजगार मुहैया कराया जाएगा। मनरेगा से सिर्फ सौ दिन का रोजगार पहले मिलता था। विभाग ने शुरुआती चरणों में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली है। सबसे पहले ग्रामीण हाट, चेकडैम व खेल मैदान का निर्माण शुरू होगा। विभाग की मानें तो अब शीघ्र ही योजनाएं धरातल पर उतारी जाने लगेंगी।
बताया गया कि स्थानीय व्यापार व किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए गामीण हाट, युवाओं व खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान और जल संरक्षण व सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए स्थल चिह्नित कर लिया गया है।