Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सांस के मरीजों को नहीं जाना होगा पटना, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में ही खुलेगा चेस्ट क्लिनिक

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:32 PM (IST)

    Air Pollution Diseases Treatment Bihar:मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में जल्द ही एक विशेष चेस्ट क्लिनिक शुरू होगा, जो वायु प्रदूषण जनित गंभीर बीमारियों का इल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगा विशेष चेस्ट क्लिनिक।

    2. वायु प्रदूषण जनित गंभीर बीमारियों का विशेषज्ञ करेंगे इलाज।

    3. स्थानीय मरीजों को पटना जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Sadar Hospital Chest Clinic: जिले के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अच्छी खबर है। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर सदर अस्पताल में जल्द ही विशेष चेस्ट क्लिनिक (Chest Clinic) की शुरुआत होने जा रही है।

    इस क्लिनिक में मुख्य रूप से वायु प्रदूषण से होने वाली गंभीर बीमारियों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जाएगा।

    तैयारियां अंतिम चरण में

    जिला स्तर पर वायु प्रदूषण जनित बीमारियों की समय पर स्क्रीनिंग और सटीक इलाज के लिए यह कदम उठाया गया है। क्लिनिक के सुचारू संचालन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का नामांकन शुरू कर दिया गया है। सदर अस्पताल प्रबंधन क्लिनिक की स्थापना और जरूरी चिकित्सीय संसाधनों को जुटाने की प्रक्रिया में तेजी से जुटा है।

    Muzaffarpur Model Hospital

    विशेष टीम होगी तैनात

    मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए चेस्ट क्लिनिक में एक चिकित्सा पदाधिकारी, एक स्टाफ नर्स और एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। यह समर्पित टीम रोजाना आने वाले मरीजों की जांच करने के साथ-साथ बीमारियों की दैनिक रिपोर्टिंग (Daily Reporting) भी तैयार करेगी।

    अक्टूबर से फरवरी तक खतरा

    विशेषज्ञों के अनुसार, मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में अक्टूबर से फरवरी के महीनों में वायु प्रदूषण और धुंध का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है। इस दौरान सांस फूलना, दमा (Asthma), ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या में भारी उछाल दर्ज किया जाता है।

    खबरें और भी

    आम जनता को बड़ी राहत

    शीतकालीन धुंध और प्रदूषण के कारण छाती और सांस संबंधी समस्याओं से ग्रसित होने वाले आम नागरिकों को इस सुविधा से बड़ी राहत मिलेगी। अब स्थानीय मरीजों को बेहतर इलाज और जांच के लिए निजी सेंटरों या बड़े मेडिकल कॉलेजों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

    मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के दिशा-निर्देशों के तहत सदर अस्पताल में चेस्ट क्लिनिक शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मानव बल और संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि प्रदूषण के सीजन से पहले मरीजों को इस क्लिनिक का लाभ मिलने लगे।