मुजफ्फरपुर में टूर पर जा रही बस की ट्रक से टक्कर, बाल-बाल बचे छात्र
मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के रघई घाट पर एक ट्रक और बच्चों से भरी बस की टक्कर हो गई। शिवहर के महुआवा स्कूल के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थ ...और पढ़ें
-1770703544979_m.webp)
बस-ट्रक के बीच भिड़ंत। फोटो जागरण
HighLights
मुजफ्फरपुर में बच्चों से भरी बस-ट्रक की टक्कर।
शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे सभी छात्र सुरक्षित।
मीनापुर के रघई घाट पर हुआ हादसा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना इलाके के रघई घाट पर ट्रक और बस आमने-सामने टकरा गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ने लगे। लोगों की भीड़ जुट गई।
हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुईं। बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। इस दौरान कांटी- बनघारा मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप रहा। सूचना मिलते पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के भीड़भाड़ पर नियंत्रण करते हुए ट्रेन की मदद से वाहनों को सड़क पर से हटाया।
सड़क पर से लोगों पर काबू पाते हुए वाहनों कि परिचालन शुरू कराया। पुलिस ने बताया कि ट्रक व बस चालक फरार है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से लिया जा रहा है। नियम संगत कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि शिवहर जिला के पिपराही प्रखंड के महुआवा स्कूल के बच्चों से भरी बस शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही थी। इसी दौरान रघई घाट के पास ट्रक से बस टक्करा गई।
जिससे बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को हल्का चोट लगी। बड़ा दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर बस से बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।