ऑर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 8 लड़कियां रेस्क्यू; 2 युवक गिरफ्तार
सरैया के मलंग चौक पर पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में आठ लड़कियों को मुक्त कराया गया और दो यु ...और पढ़ें

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़। फाइल फोटो
HighLights
सरैया के मलंग चौक पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।
ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा।
पुलिस ने आठ लड़कियों को बचाया, दो युवक गिरफ्तार।
संवाद सहयोगी, सरैया (मुजफ्फरपुर)। थाना क्षेत्र के मलंग चौक पर पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां एक मकान में आर्केस्ट्रा संचालन की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। सरैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से आठ लड़कियों को मुक्त कराया है, जबकि दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार युवकों में एक स्थानीय और दूसरा यूपी का रहने वाला है। मकान मालिक फिलहाल फरार है। उसके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
बताया जाता है कि शुक्रवार को सरैया की पुलिस अवर निरीक्षक अनुप्रिया कुमारी, महिला सिपाही सीमा कुमारी और गृहरक्षक रमेश कुमार दिवा गश्ती व वाहन चेकिंग कर रहे थे। शाम में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि मलंग चौक स्थित बसंतपुर पट्टी निवासी विजय साह के मकान में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा। घर की तलाशी लेने पर एक कमरे से आठ लड़कियां बरामद हुईं और वहां मौजूद दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया।
आर्केस्ट्रा के नाम पर कराया जाता था देह व्यापार
पुलिस की पूछताछ में बरामद लड़कियों ने बताया कि उन्हें आर्केस्ट्रा में काम करने के नाम पर यहां लाया गया था और फिर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। आसपास के ग्रामीणों ने भी कहा कि विजय साह के मकान में लंबे समय से आर्केस्ट्रा की आड़ में यह गंदा धंधा चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपितों में सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर पट्टी का तूफान (22 वर्ष) और उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले हाटा थाना अंतर्गत टेकरी का निवासी मुकेश मिश्रा (22 वर्ष) शामिल हैं। एसडीपीओ सरैया ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।