Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह खूनी खेल: स्टेशनरी दुकानदार की पूजा करते समय गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    By Prem Shankar MishraEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 09:52 AM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में सुबह एक स्टेशनरी दुकानदार श्याम कुमार कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने मंदिर में पूजा करते स ...और पढ़ें

    दुकानदार की हत्या के बाद पहुंची पुलिस, मंदिर के पास कर रही जांच

    दुकानदार की हत्या के बाद पहुंची पुलिस, मंदिर के पास कर रही जांच

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में स्टेशनरी दुकानदार श्याम कुमार कुशवाहा की हत्या।

    2. बदमाशों ने मंदिर में पूजा करते समय गोली मारी।

    3. ग्रामीण एसपी मौके पर, जांच जारी, शव पोस्टमार्टम को भेजा।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक पर सुबह करीब पौने छह बजे स्टेशनरी दुकानदार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने श्याम कुमार कुशवाहा (40) को गोली मार दी। इससे वहीं उनकी मौत हो गई।

    बदमाश सीमावर्ती पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर के ओर से आए थे। वे पूजा कर रहे श्याम कुमार कुशवाहा को मंदिर के अंदर जाकर गोली मार दी। मौके पर ग्रामीण एसपी पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।

    Muzaffarpur Murde

    (मृत दुकानदार की फाइल फोटो)

    शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर वाहनों की जाँच की जा रही है।