देवघर व बासुकीनाथ जाना हुआ आसान, आज से शुरू हुई सरकारी बस सेवा, ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध
Deoghar Basukinath Bus Fare: मुजफ्फरपुर से देवघर और बासुकीनाथ के लिए बिहार सरकार ने विशेष बस सेवा शुरू की है, जिससे सावन में शिव भक्तों का सफर आसान हो ...और पढ़ें

यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी प्रदान की गई है। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur To Deoghar Bus: सावन के पवित्र माह में प्रत्येक शिव भक्त की चाहत बाबा बैद्यनाथ के धाम यानी देवघर और बासुकीनाथ जाने की रहती है। श्रद्धालुओं के अनुपात में परिवहन साधन कम होने की वजह से परेशानी होती है।
बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने इस बार यह परेशानी दूर करने का फैसला किया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने मुजफ्फरपुर से देवघर-बासुकीनाथ के लिए विशेष सरकारी बस सेवा शुरू कर दी है।
इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड से चलने वाली इस बस के लिए यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी प्रदान की गई है।
रूट और किराया तय
मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी से यह बस रोजाना शाम 7:00 बजे बासुकीनाथ के लिए रवाना होगी। यह बस समस्तीपुर, बरौनी, सुल्तानगंज और देवघर होते हुए बासुकीनाथ पहुंचेगी, जिसका किराया 463 रुपये तय किया गया है।
इसके साथ ही मुजफ्फरपुर से रांची के लिए भी शाम 6:40 बजे बस खुलेगी, जिसका किराया 599 रुपये रखा गया है।
मिलेगी इलेक्ट्रिक बसें
निगम अधिकारियों के अनुसार मुजफ्फरपुर डिपो को हाल ही में 11 नई नॉन-एसी बसें आवंटित की गई हैं।इन बसों का परिचालन दिल्ली, कोलकाता, सिलीगुड़ी, पूर्णिया और पटना जैसे लंबे रूटों पर करने की योजना है।
आने वाले एक सप्ताह के भीतर 11 एसी बसें और जल्द ही लगभग 25 नई इलेक्ट्रिक बसें भी मिलने की उम्मीद है।
इन जिलों से जुड़ाव
मुजफ्फरपुर को मिलने वाली नई इलेक्ट्रिक बसों को आसपास के प्रमुख जिलों से जोड़ा जाएगा। इन बसों का संचालन हाजीपुर, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी और मोतिहारी रूट पर प्रमुखता से किया जाएगा। निगम की इस पहल से उत्तर बिहार के यात्रियों का सफर काफी सुगम और आरामदायक हो जाएगा।
इसके बाद वे न केवल आराम में देवघर पहुंच सकेंगे वरन उन्हें बाबा की पूजा अर्चना में भी कम से कम परेशानी होगी।