Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह फेल, जाम से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:26 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर शहर और हाइवे पर बुधवार को भीषण ट्रैफिक जाम देखा गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। यातायात पुलिस की अनुपस्थिति और कुप्रबंधन के कारण शहर ...और पढ़ें

    माड़ीपुर चौक से पावर हाउस चौक तक भीषण जाम में फंसे लोग। जागरण

    माड़ीपुर चौक से पावर हाउस चौक तक भीषण जाम में फंसे लोग। जागरण

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में बुधवार को शहर और हाइवे पर भीषण जाम।

    2. यातायात पुलिस की अनुपस्थिति से शहर की व्यवस्था चरमराई।

    3. अघोरिया बाजार, हरिसभा चौक पर ट्रैफिक सिग्नल बंद करना पड़ा।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । बिहार में मुजफ्फरपुर शहर के विभिन्न इलाकों से लेकर हाइवे पर बुधवार को भीषण ट्रैफिक जाम रहा। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    माड़ीपुर में भीषण ट्रैफिक जाम के कारण एक किलोमीटर की दूरी तक वाहनों की लाइन लग गई। भीषण जाम से लोग जूझते रहे। लेकिन यातायात थाने के जवान वहां नहीं पहुंचे। इसके कारण विभिन्न इलाकों में जाम बढ़ता चला गया।

    नतीजा रहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। अघाेरिया बाजार व हरिसभा चौक पर भीषण जाम के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक सिग्नल बंद करना पड़ा।

    मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू हुआ। जाम में फंसे लोग सिस्टम को कोस रहे थे। इसके अलावा आरडीएस कालेज चौक, कलमबाग, सरैयागंज टावर, अखाड़ाघाट पुल समेत कई जगहों पर जाम से लोग जूझते रहे।

    जाम के कारण शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। जबकि अधिकतर चौराहों पर जवानों की तैनाती है। फिर भी रोजाना जाम का सामना करना पड़ रहा है।

    सबसे बदतर स्थिति अघोरिया बाजार से लेकर आरडीएस कालेज रोड का है। औसतन हर दिन इन इलाकों में ट्रैफिक जाम रह रहा, लेकिन यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।

    इंट्री प्वाइंट पर जवानों की तैनाती नहीं 

    शहर में प्रवेश करने के लिए आरडीएस कालेज रोड इंट्री प्वाइंट है। इसके कारण इस चौराहे पर ट्रैफिक का लोड ज्यादा रहता है। बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात थाने की पुलिस की ओर से कोई रणनीति नहीं तैयार की जा रही है।

    शहरी क्षेत्र के अलावा कच्ची-पक्की, रामदयालु, गोबसरही, भगवानपुर, बैरिया समेत हाइवे के कई इलाकों में भी ट्रैफिक जाम रहा। इसके कारण यात्री वाहन पर सवार लोग परेशान रहे। 

    • मुजफ्फरपुर में भीषण ट्रैफिक जाम से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ी
    • वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को नहीं किया जा रहा बेहतर--दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही ट्रैफिक व्यवस्था, हर दिन जाम से जूझते लोग सिस्टम को कोसते
    • हरिसभा चौक, अघोरिया बाजार के अलावा हाइवे के कई जगहों पर जाम के कारण वाहनों की लगी कतार