Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के प्रदर्शनकारियों के केस वापस, मुजफ्फरपुर के उपद्रवियों का क्या होगा? पुलिस ने दिया अपडेट

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:39 PM (IST)

    Bihar Protesters Action: मुजफ्फरपुर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर कड़ा रुख अपनाया है। 100 से अधिक लो ...और पढ़ें

    पुलिस की ओर से जारी की गई उपद्रवियों की तस्वीर।

    पुलिस की ओर से जारी की गई उपद्रवियों की तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur NEET Protest: दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे भले ही वापस लेने की चर्चा हो, लेकिन मुजफ्फरपुर में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवी बच नहीं पाएंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में हुए हंगामे के बाद पुलिस का रुख बेहद कड़ा हो गया है।

    उपद्रवियों पर पुलिस का शिकंजा

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल 100 से ज्यादा लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।

    आठ चेहरे पर इनाम घोषित

    पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज से आठ प्रमुख उपद्रवियों की तस्वीरें निकालकर सार्वजनिक कर दी हैं। इन चेहरों की पहचान बताने और गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए इनाम की भी घोषणा की गई है।

    23MUC_19_23072026_510.JPG

    देर रात कई जगह छापेमारी

    विशेष पुलिस टीम ने कांटी, मुशहरी, अहियापुर, बोचहां और मनियारी समेत शहर के भगवानपुर, मिठनपुरा और चंदवारा में देर रात तक दबिश दी। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

    23MUC_25_23072026_510.JPG

    हॉस्टल की छात्रा भी रडार पर

    पुलिस को मिठनपुरा क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा के प्रदर्शन में शामिल होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम जब हॉस्टल पहुंची तो छात्रा पहले से ही फरार पाई गई।

    जेल के साथ होगी वसूली

    प्राथमिकी दर्ज होने और तस्वीरें सामने आने के बाद कई आरोपी डर के मारे भूमिगत हो गए हैं। नगर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

    23MUC_23_23072026_510.JPG

    हर्जाना भी वसूलेगी पुलिस

    समाहरणालय और अन्य सरकारी संपत्तियों को पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई भी इन्हीं उपद्रवियों से की जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

     

    खबरें और भी