Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर समीर कुमार और आशुतोष शाही हत्याकांड के आरोपी गोविंदा की गोली मारकर हत्या

    By sanjiv kumarEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Sun, 31 May 2026 11:11 PM (IST)

    High Profile Murder : मुजफ्फरपुर के छोटी कल्याणी इलाके में रविवार को कुख्यात शूटर गोविंदा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोविंदा पूर्व मेयर समीर कुमार ...और पढ़ें

    गोविंदा की गोली मारकर हत्या कर दी

     गोविंदा की गोली मारकर हत्या कर दी

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंदा की गोली मारकर हत्या।

    2. गोविंदा पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड का आरोपी था।

    3. पुलिस आपसी रंजिश और गैंगवार के एंगल से जांच कर रही।

    प्रेम शंकर मिश्रा/संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर समीर कुमार और आशुतोष शाही हत्याकांड के आरोपित गोविंद शर्मा उर्फ गोविंदा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर के अमर सिनेमा रोड स्थित छोटी कल्याणी इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया।

    गोविंद शर्मा सीढ़ियां चढ़ रहा था, तभी घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सरेआम हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दहशत के कारण कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

    वारदात की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस समेत वरिष्ठ अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या के बाद मचे बवाल और स्थानीय समर्थकों के आक्रोश को देखते हुए छोटी कल्याणी और अमर सिनेमा रोड क्षेत्र को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है।

    पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    मुख्य आरोपित की हत्या से सनसनी

    पूर्व मेयर समीर कुमार और जमीन कारोबारी आशुतोष शाही हत्याकांड के मुख्य आरोपित गोविंद शर्मा उर्फ गोविंदा की हत्या मुजफ्फरपुर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    आइकॉन टावर में हुई वारदात

    जानकारी के अनुसार, गोविंद अमरनाथ पांडेय के आइकॉन टावर पहुंचा था। इसी दौरान वह सीढ़ियां चढ़ रहा था कि घात लगाए दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

    एके-47 कांड के बाद आया था चर्चा में

    गोविंद का नाम पूर्व मेयर समीर कुमार की एके-47 से हुई हत्या के मामले में सामने आने के बाद सुर्खियों में आया था। बाद में वह जमीन कारोबारी आशुतोष शाही हत्याकांड में भी मुख्य आरोपितों में शामिल हुआ। दोनों चर्चित मामलों के कारण वह पुलिस और अपराध जगत में चर्चित नाम बन गया था।

    muzaffarpur crime

    फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    घटना की सूचना मिलते ही नगर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से मिले खोखे और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

    गैंगवार की आशंका

    प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे गैंगवार और आपसी वर्चस्व की लड़ाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पुराने आपराधिक विवादों और हाल के घटनाक्रमों को भी खंगाल रही है। अधिकारियों का मानना है कि जांच के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    शहर में अलर्ट

    गोविंद की हत्या के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

    muzaffarpur crime news

    मौके से मिले कारतूस और खोखे

    पुलिस के अनुसार गोविंद शर्मा के खिलाफ विभिन्न थानों में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या के बाद घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को पांच जिंदा कारतूस और छह खोखे बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने नाइन एमएम पिस्टल का इस्तेमाल किया। फोरेंसिक टीम बरामद साक्ष्यों की जांच कर रही है, जिससे हमलावरों और इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।

    घटनास्थल पर मिलीं दो गाड़ियां

    पुलिस को घटनास्थल के पास गोविंद की एक फॉर्च्यूनर और एक छोटी कार भी मिली है। दोनों वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय गोविंद किस वाहन से वहां पहुंचा था और उसके साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे।

    सूचना मिलते ही पहुंची पत्नी

    घटना की जानकारी मिलने के बाद गोविंद की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनसे आवश्यक जानकारी ली। वहीं, हत्या की खबर फैलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने और हमलावरों तक पहुंचने के लिए हर पहलू की जांच कर रही है।