यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुजफ्फरपुर में गन प्वॉइंट पर डकैती का मामला: चिकित्सक दंपती के घर 40 लाख की लूट, जेवरात-नकद व बाइक लेकर भागे बदमाश
बिहार के मुजफ्फरपुर के भिखनपुरा में चिकित्सक दंपती के घर भीषण डकैती हुई है। बदमाश 40 लाख का सामान लूटकर ले गए। सभी बदमाश नकाबपोश थे। हथियार के बल पर प ...और पढ़ें

HighLights
- घटना से सभी सदमे में, नहीं लगी मुहल्लावासियों को भनक।
- एक घंटे तक घर में बदमाशों ने मचाया तांडव, बात-बात पर दी गोली मारने की धमकी।
- गन प्वाइंट पर कमरे में बंधक बने रहे सभी
हाजीपुर गए हुए थे चिकित्सक
चिकित्सक डा. राजीव कृष्ण ने बताया कि वह चाची के दाह संस्कार में हाजीपुर गए हुए थे। घटना की जानकारी उनके मोबाइल पर स्वजन से मिली। इसके बाद वे यहां आए। इस बीच उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। दूसरी ओर इलाके के लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो सभी आश्चर्य करने लगे। हालांकि कुछ देर बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ के साथ आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया।
बदमाशों के भाग जाने के बाद सबको हुई खबर
खबरें और भी
डाॅक्टर साहब को पुकारते हुए घर में घुसे थे बदमाश
गोली मार देने की धमकी देकर मंगवाई चाबी
एक घंटे तक लूटपाट, पास में गश्ती दल को भी भनक नहीं
डकैती से पहले बदमाशों ने ली चाय की चुस्की
भिखनपुरा में रविवार की शाम चिकित्सक दंपती के घर डकैती करने से पूर्व लुटेरों ने एक विभाग के एसडीओ के बंद घर को निशाना बनाया। वहां घर का ताला तोड़कर लुटेरे अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद एक-एक कर प्रत्येक कमरों से सामान को समेटा। फिर लुटेरों ने बड़े आरोम से किचन में घुसकर चाय बनाकर पी। इसके बाद शाम में पौने सात बजे चिकित्सक दंपती के घर में घुसकर सभी लोगों को गन प्वांइट पर लेकर डकैती को अंजाम दिया।