Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: हैवानियत की हदें पार... आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़की के साथ पति और दोस्तों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    By Vijay K Kumar Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 09:39 PM (GMT+05:30)

    Bihar Crime सीतामढ़ी में हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली वारदात सामने आई है। आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़की के पति और दोस्तों ने दुष्कर्म कर द ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. पति ने प्रलोभन देकर पीड़िता को अपने आर्केस्ट्रा में रख लिया
    2. शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा

    संवाद सहयोगी, पुपरी। एक शादीशुदा नाबालिग आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ पति और उसके अय्याश दोस्तों द्वारा हथियार के बल पर रातभर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के नदिया जिला अंतर्गत एक मोहल्ला की रहने वाली पीड़िता के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    उत्तरप्रदेश देवरिया जिले के भलौली थाना अंतर्गत सोनारी निवासी उसके पति और उसके साथी नानपुर थाना क्षेत्र के महिसौथा निवासी गौतम यादव, नयाटोला निवासी राजीव यादव, मुकेश यादव और दरभंगा जिले के जाले थाना अंतर्गत जाले धुमार निवासी धर्मवीर गुप्ता को नामजद किया गया है।

    प्राथमिकी के मुताबिक आर्केस्ट्रा संचालक उसके पति ने प्रलोभन देकर पीड़िता को अपने आर्केस्ट्रा में रख लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस बीच 15 फरवरी 2023 को दोनों ने शादी कर ली। तब पीड़िता की उम्र महज 15 वर्ष थी।

    आरोपितों ने रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया

    शादी के बाद भी उसका संचालक पति आर्केस्ट्रा में उससे नृत्य का काम करवाता रहा। इसी दौरान 15 अगस्त 2023 को संचालक पति उसको लेकर यूपी से बिहार आया और मधुबनी जिले के साहरघाट थाना के एक गांव में जाकर पीड़िता को उसकी बहन के घर रख संचालक किसी काम के बहाने चला गया।

    खबरें और भी

    इस क्रम में पीड़िता अपने पति की तलाश करने लगी तो इंटरनेट मीडिया से उसके पति द्वारा दूसरी शादी कर पुपरी में रहने की जानकारी मिली। इस सिलसिले में पति से मिलने 31 अक्टूबर की शाम वह पुपरी पहुंची। रात के करीब 9 बजे पति के डेरा पर गई।

    जहां उक्त आरोपितों ने रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह वह शौच के बहाने भागने में सफल रही। बाद में मामला आपस मे सलटाने की बात आई।

    इसके बाद भी आरोपितों द्वारा धमकी दिए जाने के कारण शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष रामविनय पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें-

    JDU की जीती हुई सीट पर BJP के दिग्गज नेता ने ठोक दिया दावा, कहा- भाजपा लड़ेगी यहां से चुनाव; इस क्षेत्र में RJD का रहा है दबदबा

    Tejashwi Yadav: चुनाव में तेजस्वी के सामने क्या है बड़ी चुनौती? इतिहास दोहराने की फिराक में जुटी RJD; इस रणनीति पर करेगी काम